टिकट जांच कर्मचारियों को मिला वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार

0
323

झांसी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (II), झाँसी के कक्ष में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल द्वारा झाँसी मंडल से वर्ष 2021-22 के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले चयनित टिकट जांच कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अखिल शुक्ल द्वारा सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी गयीं, भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने हेतु प्रेरित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
झाँसी मंडल से पुरस्कार पाने वाले टिकट जांच कर्मचारियों में उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण राय जिनके द्वारा ट्रेन में कार्य करते हुए माह अक्टूबर में रु.47460 का राजस्व अर्जित किया गया। वरिष्ठ टिकट पर्यवेक्षक शाहनवाज़ अह्मद जिनके द्वारा इमानदारी का प्रदर्शन करते हुए एक महिला यात्री का सोने के आभूषण से भरा बैग उनको लौटाया गया। उप मुख्य टिकट निरीक्षक नन्द किशोर जिनके द्वारा माह अक्टूबर में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करते हुए रु.5,82,000 का रेल राजस्व अर्जित किया। देवी सिंह मीना, विनोद कुमार, जे के वर्मा, सिबोध गुप्ता सुनील कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शशांक सिंह, राजेंद्र यादव, सुशिल कुमार अग्रवाल सहित माजिद खान को नकद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय व प्रदीप सिंह द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY