कंगना के साथ हुई अभद्रता पर करणी सेना ने की महाराष्‍ट्र सरकार की निंदा

महिलाओं के सम्मान में करणी सेना मैदान में

0
484

झांसी। नटराज सरोवर पोर्टिको में करणी सेना महिला शक्ति झांसी के पदाधिकारियों द्वारा विशेष कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया।
प्रदेश संगठन महामंत्री महिला डॉ दीपिका त्रिपाठी महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उधव ठाकरे पर जमकर बरसी। अभिनेत्री कंगना राणावत के साथ हुई अभद्रता की उन्होंने घोर निंदा की और कहा कि नारी के मान सम्मान के लिए करणी सेना प्रतिबद्ध है। बैठक में करणी सेना के पदाधिकारियों ने शिव सैनिकों के अनैतिक आचरण के विरुद्ध प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन आहूजा ने करणी सेना के उद्देश्यों पर चर्चा की एवं संगठन के विस्तार की विवेचना की। जिला वरिष्ठ सलाहकार देवप्रिया उकसा ने करणी सेना मे महिलाओं की सशक्त भूमिका की प्रशंसा की। मंडल अध्यक्ष उषा सेन ने बैठक का कुशल संचालन किया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला पटेरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। श्रीमती नीलम खन्ना, सीमा शर्मा, डॉ कविता झा, शीतल शर्मा, स्र्प्रहा श्रीवास्तव, ममता यादव, प्रीति चौरसिया, कुसुम साहू, प्रमिलेश निरंजन, विजयलक्ष्मी, रजनी साहू, कुसुम कुशवाहा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा सचान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY