झांसी। चार दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान बुधवार को झांसी स्थित मेडिकल कालेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार जनपद झांसी के मोठ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भुजोंद निवासी अबधा देवी पत्नी करन सिंह अपने परिवार के साथ रहती थी। विगत चार दिवस पूर्व वह सड़क पार कर रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। यह देख क्षेत्रवासियों ने सूचना परिजनों को दी और उनको नजदीक के अस्पताल में ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद अबधा देवी की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया। महिला के पति करन सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज में उपचार के चार दिन बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।