कोई करे अभद्रता या छेड़छाड़, घबराएं नहीं हमें बताएं : पुलिस प्रशासन

********** महिलाओं व बेटियों को सुरक्षित रहने का अहसास दिलाने को पुलिस ने किया आमजन को जागरूक

0
467

झाँसी। अगर कोई महिलाओं या बेटियों से छेड़खानी करता है तो उस स्‍थिति में वह घबराएं नहीं और तत्‍काल पुलिस को सूचना दें। कुछ ऐसी ही जानकारी देते हुए रविवार को पुलिस के उच्‍चाधिकारियों व जिला प्रशासन अधिकारियों के निर्देशन में नुक्‍कड़ नाटक व वाहन रैली का आयोजन कराया गया।
महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित बनाने के लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास में लगा हुआ है। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के पर्यवेक्षण में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। साथ ही वाहन रैली भी निकाली गई। अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-3 अभियान में महिला सुरक्षा/वीमेन पावर लाईन-1090 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन-जागरूकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किये जाने के क्रम में प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु मुख्यालय स्तर से एक वाहन 04 सदस्यीय टीम के साथ “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद झांसी में महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) प्रज्ञा पाठक व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती अर्चना सिंह मय हमराह द्वारा इलाइट चौराहा पर महिलाओं, बालिकाओं/छात्राओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 -मुख्यमंत्रीहेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धी कार्ड वितरित किये गये तत्पश्चात वीमेन पावर लाईन 1090 वाहन को हरी झण्डी दिखाकर आमजन को जागरूक करने हेतु रवाना किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला शक्ति, सम्मान व उनके अधिकारों पर जोर दिया गया । प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी, जहाँ पर कोई भी महिला,बालिका अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकती है। एन्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।

इसके बाद वूमेन पावर लाईन 1090 वाहन को हरी झण्डी दिखाकर आमजन को जागरूक करने के लिए रैली को रवाना किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। जहाँ पर कोई भी महिला, बालिका अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकती है। एन्टी रोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।
मिशन शक्ति फेज-3 के तहत नारी सशक्तिकरण के लिए एसएसपी के आदेश पर जिले के सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से चौपाल लगाई जा रही है। आसपास के गांव में रहने वाली महिलाओं और बालिकाओं को चौपाल में बुलाया जा रहा है। वहां उनको महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए जागरुक किया गया।

बिना घबराए यहां करें मनचलों की शिकायत

महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, चौराहे या फिर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोई मनचला उनसे अभद्रता या छेड़छाड़ करता है तो तत्काल यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप ए, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, या फिर 102 और 108 पर सूचना दें। महिलाओं और बालिकाओं को बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और बालिकाओं की शिकायत सुनने के लिए हर समय मौजूद रहती हैं। पुलिस कर्मियों ने कहा कि बिना डरे महिलाएं और बालिकाएं स्कूल और कॉलेज जाकर शिक्षा हासिल करें। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति फेज-3 के तहत नारी सशक्तिकरण के बारे में सभी थानों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया है। एंटी रोमियो स्क्वाड लगातार सादी वर्दी और प्राइवेट वाहनों से स्कूलों, कालेजों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाकर मनचलों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY