19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

0
124

झाँसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लेवा में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लेवा में रहने वाली 19 वर्षीय वर्षा पुत्री यशवंत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वर्षा के पिता यशवंत की लगभग 16 साल पहले मौत हो चुकी है। वर्षा की दो बहने और एक भाई है। पिता की मौत के बाद से ही भाई घर का भरण पोषण करता था। बीती रात वर्षा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वर्षा की भाभी उसके कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि वर्षा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वर्षा ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है

LEAVE A REPLY