पैर फिसलने से सर में लगी चोट, मौत

0
244

झांसी। थाना चिरगांव निवासी एक किसान अपने खेत पर जा रहे थे, तभी पैर फिसलने से वह नाले में लगे पाईप पर सर के बल गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार देवेंद्र राजपूत पुत्र स्व. पूरन सिंह राजपूत निवासी थाना चिरगांव अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह वह खेत पर जा रहे थे। रास्ते में उनका पैर फिसल गया और वह नाले में लगे पाइप पर सर के बल गिर गए। चोट इतनी गहरी थी कि उनकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। उनकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
—————-

कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी

झांसी। थाना सीपरी बाजार के तहत मसीहा गंज में रहने वाले एक युवक ने कर्ज न चुका पानेके कारण परेशान होकर फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी अनुसार जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल थाना सीपरी बाजार के तहत मसीहागंज में रहता था। वह प्राईवेट काम करता था। साथ ही उसने समूह का कार्य करने के लिए कर्जा ले रखा था। मृतक के बड़े भाई कमल सिंह ने बताया कि जितेन्‍द्र ने समूह का कर्ज लिया था वह चुका नहीं पा रहा था जिससे वह काफी परेशान था। आज उसने कमरे के पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सोसाइड नोट भी निकला है। वहीं जितेन्‍द्र ने अपनी पत्‍नी को मरने से पहले फोन किया था और कहा था कि तुम घर आ जाओ। वरना मेरी मौत पर भी नहीं आना।
——————-

फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

झांसी। बड़ागांव क्षेत्र में रहकर मजदूरी का काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ागांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र काशीराम गोस्वामी उम्र 37 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता था। उसके दो लड़के हैं, जिनकी उम्र 12 साल और 8 साल है। बृजेश कुमार के चार भाई हैं। उसकी पत्‍नी जन्माष्टमी का त्‍योहार मनाने मायके गई थी। घर पर वह अकेला था। पड़ोस में रहने वाले गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस बृजेश कुमार मजदूरी करके दोहपर दो बजे के लगभग आया और घर के अंदर पंखे के कुंदे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजन जब घर आए तो देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
—————————

कीटनाशक छिड़क रहे किसान को सांप ने काटा

झांसी। शुक्रवार की सुबह खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे ललितपुर जिले के तहत थाना महरौनी के ग्राम जखौरा निवासी एक किसान को सांप ने काट लिया। परिजनों ने कई जगह इलाज के लिए दिखाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।
किशन सिंह ठाकुर पुत्र सुल्तान सिंह निवासी मेहरोनी के ग्राम जखोरा जिला ललितपुर शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे खेत में दवाई का छिड़काव कर रहे थे। किशन सिंह को सांप ने काट लिया। खेत में उड़द की फसल लगी हुई थी। परिजनों को जैसे ही पता लगा तो वह तुरंत उनको महरौनी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्‍सकों ने टीकमगढ़ रिफर कर दिया और टीकमगढ़ से झाँसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान किशन की मौत हो गई। किशन के एक लड़का व एक लड़की है। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY