खेत पर चारा काटने गया युवक मिला बेसुध, मौत

0
108

झांसी। अपने खेत पर चारा काटने गए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके घर नहीं लौटने पर माता-पिता देखने पहुंचे, तब युवक खेत के पास सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला ककरवई थाना क्षेत्र के हीरानगर गांव की है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्‍यक कार्यवाही शुरु कर दी।
सुनील यादव पुत्र मुकंदीलाल यादव ककरवई थाना क्षेत्र के हीरानगर गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता मुकंदीलाल ने बताया कि उनका बेटा सुनील खेती किसानी करता था। मंगलवार को वह खेत पर चारा काटने गया था। काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो उसको देखने खेत पर गया। वहां खेत के पास सड़क किनारे वह बेसुध पड़ा था। तब उसे गरौठा अस्पताल ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुनील अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में मातम का माहौल है। घर की पत्नि रूबी और मां राजकुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील का दस साल का एक बेटा है। पिता का कहना है कि घर पर सब ठीक चल रहा था। सुनील का न किसी से लड़ाई झगड़ा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY