नई पहल: महिला पुलिस कर्मी बना रहीं हैं मास्‍क

0
1024

झाँसी। महानगर की पुलिस कोरोना से लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभा रही है। एक ओर तो लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रही है, तो दूसरी ओर जरुरतमंदों को भोजन भी करा रही है। इसी क्रम में महिला कर्मियों ने अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों के निर्देश पर मास्‍क बनाने का काम भी प्रारम्‍भ कर दिया है, जिससे लोगों का एक तो सस्‍ते मास्‍क मिल सकें और साथ ही मास्‍क की कमी भी दूर हो सके।
इसके चलते सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी सुभाष सिंह बघेल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार द्वारा झाँसी पुलिस लाइन में फीता काटकर मास्क बैंक का उदघाटन किया गया, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों द्वारा एक दिन में लगभग 700 मास्क तैयार किये जायेंगे। इससे जनपद में मास्क की कमी को दूर किया जा सकेगा। इस दौरान मास्क का वितरण किया गया। पुलिस लाइन के बैरक नंबर दो में मास्क बैंक की शुरुआत हो चुकी है। यहां पर महिला आरक्षी समेत पुलिस स्टॉफ के द्वारा मास्क बनाए जा रहे हैं। रोजाना करीब सात सौ मास्क बनकर तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए महिला पुलिस कर्मी दो शिफ्टों में कार्य कर रही हैं। पहली शिफ्ट सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगती हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल मिठास, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन झाँसी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY