अटलजी ने राजनीति को दी नई दिशा: रीता शास्त्री

भाजपा अटल बिहारी की जयंती सुशासन के रूप में मनाएगी

0
784

झाँसी। पूर्व प्रधानमंत्री व जनसंघ के समय से भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में आयोजित करने का निर्णय लिया। रविवार को महिला मोर्चा जिला झाँसी की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री मुख्‍य अतिथि रहीं।
उन्होंने कहा कि देशरत्न अटलजी ने राजनीति को नई दिशा दी। उनके प्रधानमंत्रित्वकाल में लिए गए कई निर्णय मील का पत्थर साबित हुए हैं। उन्‍होंने अटलजी को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि राष्ट्र भावना से ओतप्रोत उनके विचार भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में बसते हैं। उन्होंने अटल जी के विचारों को आत्मसात कर संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाने व उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि अटल जी ने निष्काम भाव से राष्ट्र की सेवा की। उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा आज वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। इसी वर्ष वे हमसे दूर चले गए। उनका जलाया राष्ट्र दीपक प्रकाशमान होता रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजपेयी की राष्ट्रवादी विचारधारा उच्च स्तरीय राजनीति भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने के प्रयास के साथ उनके व भाजपा के संघर्ष पर विचार व्यक्त करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की जनउपयोगी योजनाओं के बारे में जनता को बताया जाएगा। वहीं, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमारी राजपूत ने कहा कि अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किए थे। उन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया था। अद्भुत वक्तव्य कला के धनी अटलजी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष के रूप में स्थापित किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने अपनी दूरदर्शिता व नीतियों से देश में विकास व सुशासन के नए युग की शुरुआत की थी। इनके ही दृढ़ नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण व करगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान स्थापित की। विराट व्यक्तित्व के धनी अटलजी का राजनीति में कोई शत्रु नहीं था। उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई व राजनीति की चादर को हमेशा उजला रखा। इस अवसर पर महामंत्री पूनम सिंह, ईं. भारती आर्य, गीता श्रीवास्तव, बबीता दुबे, आनंद कुमारी परिहार, हेमलता अहिरवार आदि लोग उपस्थित रही है।

LEAVE A REPLY