सबका साथ-सबका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार: पं. अनुराग विश्वनाथ शर्मा

0
1068

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि सरकार और भाजपा जहां मेकिंग इंडिया में लगी है, वहीं विपक्ष ने ब्रेकिंग इंडिया को अपना एजेंडा बना लिया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में हुये कामों की खुश्बू देश-विदेश में चारों ओर फैली हुई है। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है। पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व की बदौलत ही भाजपा दुबारा सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में हम लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में और बड़ी जीत हासिल करेंगे।

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी प. अनुराग विश्वनाथ शर्मा अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को छुआ है। सरकार देश को बनाने में लगी है तो विपक्ष देश को तोड़ने में लगे है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन शिगूफा है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं। इसमें शामिल सभी दलों को भाजपा बीते लोकसभा चुनाव में हरा चुकी है। जनसम्पर्क कार्यक्रम प्रातःकाल गढिया फाटक नगरा से प्रारंभ हुआ। यहां पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों ने नरेन्द्र मोदी काशी से, अनुराग शर्मा झांसी से और अबकी बार फिर भाजपा सरकार आदि नारे लगाये। रेलवे वर्कशॉप गेट, रेलवे डीआरएम कार्यालय प्रांगण में भी भाजपा प्रत्याशी को खूब समर्थन मिला।

इसके बाद शाम को तहसील भाजपा कार्यालय से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा का जनसम्पर्क कार्यक्रम शुरू हुआ जो नईबस्ती, बाहर दतिया गेट होते हुये अन्दर उन्नाव गेट पर नुक्कड सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। सभा में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारें में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ सभी से भाजपा सरकार एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ बनाने का आव्हान सभी से किया गया। यहां पर उनके साथ सदर विधायक रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, मेयर रामतीर्थ सिंघल, संजीव श्रंगीश्रषि, सुबोध गुबरेले, जयदेव पुरोहित, संतोष सोनी, नंदकिशोर भिलवारे, किशोर वर्मा, पवन गौतम, राजू बुकसेलर, मन्नी सरदार, मनीष दीक्षित, विनीत खटीक, मुकेश मिश्रा, अमित खटीक, सुनील नैनवानी, मानसिंह कुशवाहा, अंशुल गुप्ता, अभिनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ललितपुर में हुआ लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभांरभ

झांसी/ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में सोमवार को वार्ड क्रमांक 18,19,12 आजाद पुरा, लेंड़ियापुरा, गांधीनगर इत्यादि में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह एवं सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्रीकान्त कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में वृहद जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी। इस अवसर पर सुधीर सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसने किसानो,मजदूरों सहित समाज के हर वर्ग की चिंता की है, गरीब किसानों के लिए पैंशन की शुरुआत की है। सैनिकों के लिए वन रेंक वन पैंशन की व्यवस्था की है। इस अवसर पर जिलामंत्री घनश्याम साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल,दीपक जायसवाल,भगवत दयाल सिन्धी, नगर अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, जिला मंत्री रत्नेश तिवारी,गौरव चैधरी, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर श्रीवास,प्रभु गंधर्व, लक्ष्मी रावत,बसन्ती लारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाजी इकवाल वेग, नासिर मंसूरी, पार्षदगण जगभान कुशवाहा,के के पन्थ,लवली शर्मा,वद्री प्रसाद पाठक,विस्तारक सचिन तिवारी, देवेन्द्र गुरु,अजय साईकिल, आलोक चैवे,शहनाज बानो, किंजल्क हुण्डैत, मनीष अग्रवाल,कल्लन कुशवाहा,डा तेजस्व श्रीवास्तव, आशीष रावत इत्यादि मौजूद रहे। वहीं विधानसभा ललितपुर के जखौरा मंडल में झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी भाजपा अनुराग विश्वनाथ शर्मा के समर्थन में जनसम्पर्क किया गया। यहां पर भाजपा के लोकसभा चुनावी कार्यालय का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। इस दौरान हरिश्चंद्र रावत, हरीराम निरंजन,हरी सिंह बुंदेला, मनसाराम नायक, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र लोधी, बलराम लोधी, सुशील विश्वकर्मा, हरीराम वकील साहब, अभिनय गुप्ता, धर्मेन्द यादव, अरविंद नरवरिया, सत्यम साहू, राजेश चैरसिया, करन कुशवाहा, मुन्नू राजा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंगलवार को बंगरा मण्डल में होगा जनसम्पर्क

झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी भाजपा अनुराग विश्वनाथ शर्मा मंगलवार को विधानसभा के मउरानीपुर के बंगरा मण्डल में जनसम्पर्क करेंगे। बंगरा मण्डल के ग्राम मगरपुर, सकरार, लुहर गांव भट्ट, भिटौरा, तेजपुरा धनाई में जनसम्पर्क करने के बाद बंगरा धबा में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद पठाकरका,रजपुरा,उल्दन, मगरवारा, कटेरा नगर, कचनेव, रानीपुर नगर, रतौसा में जनसम्पर्क होगा।

LEAVE A REPLY