हर वर्ग को सम्‍मान मिलता है भाजपा में – पं. अनुराग विश्‍वनाथ शर्मा

0
883

झांसी। भाजपा सरकार गरीब और असहाय व्यक्तियों की पार्टी है जिसमें हर वर्ग को सम्मान दिया जाता है। ये बात बंगरा धबा मैं आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने कही मऊरानीपुर विधानसभा के अन्तर्गत बंगरा धबा मेें आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे और क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान पं0अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने कहा हमारी पार्टी आज भ्रष्टाचार और देश को नुकसान पहुंचाने वाले मौकापरस्त लोगों से लड़ाई लड़ रही है। भाजपा पार्टी द्वारा ही हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास के कार्य के लिए प्रतिबद्व है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पं0अनुराग विश्वनाथ शर्मा को क्षेत्रवासियों का भरपूर जन समर्थन मिला और भाजपा को वोट करने की अपील की गई। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्‍ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, विधायक मउरानीपुर बिहारी लाल आर्य, जयदेव पुरोहित, जसवंत सिंह सोलंकी, राज बहादुर सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुरेश चंद्र बबेले, महेंद्र समेले, घनश्याम राजपूत, लल्लू राजपूत, जेसी जैनए मोनू सिंह, मुकेश तिवारी, भीम प्रताप सिंह, संकेत चतुर्वेदी, प्रमिला थापक, सत्यप्रकाश तिवारी अमित जैन अड़ंजार, दीपक हनुमंत सिंह नरवरिया, ब्रजकिशोर साहू आदि उपस्थित रहे।

इसके पूर्व लोक सभा भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने मगरपुर से जनसंपर्क प्रारंभ किया जहां मगरपुर में अनुराग शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। मगरपुर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी पं. अनुराग शर्मा ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होने ग्राम अड़जार में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर हरगोविंद कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा,संजय दुबे निवर्तमान जिला अध्यक्ष, अरिदमन सिंह हनुमंत सिंह नरवरिया, रमेश कुशवाहा प्रधान किशनी, कल्लू राय प्रधान नजर, दीपक दुबे, परशुराम कुशवाहा पूर्व ब्लाक प्रमुख बंगरा, शंभू दयाल पुरोहित, महेश दुबे, अनिल दुबे, सत्य प्रकाश तिवारी, अमित जैन, प्रमोद माली, ब्रज किशोर साहू, रमेश सविता आदि मौजूद रहे। उन्होने सकरार, लुहर गांव भट्ट, भिटौरा, तेजपुरा धनाई, पठाकरका, रजपुरा, उल्दन, मगरवारा, कटेरा नगर, कचनेव, रानीपुर नगर एवं रतौसा क्षेत्र में भी जनसम्पर्क किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह ने ग्रामीणों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने और भा0ज0पा0 प्रत्याशी पं0 अनुराग शर्मा को विजय बनाने की अपील की।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा प्रत्याशी पं0 अनुराग शर्मा की धर्मपत्नि श्रीमती पूनम शर्मा ने आई0टी0आई0 के समीप स्थित सिद्धेश्वर नगर, लहर गिर्द एवं सीपरी बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

LEAVE A REPLY