देशहित में एक बार फिर मोदी सरकार जरूरी – पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा

- भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी का तूफानी जनसम्पर्क जारी -लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन, मोदी लहर भर रही कार्यकर्ताओं में जोश -रक्सा एवं बबीना में खुला चुनाव कार्यालय

0
927

झांसी। दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उन्‍होंने अहिंसा को सर्वोपरि बताया। जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत दिए। इनमें अहिंसा, सत्‍य, अपरिग्रह, अस्‍तेय और ब्रह्म्‍चर्य शामिल हैं। जियो और जीने दो का मूल मंत्र उन्होंने ही दिया। ये विचार भारतीय जनता पार्टी के झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने रखे। वे जैन समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री महावीर जंयती कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
खण्डेराव गेट तहसील के पास आयोजित कार्यक्रम में उन्होने भगवान से अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होने कहा कि भगवान महावीर में क्षमा करने का अद्भुत गुण था। वह कहते थे धर्म मांगने से नहीं, स्वयं धारण करने से मिलता है। जीतने से मिलता है। जीतने के लिए संघर्ष आवश्यक है। समर्पण जरूरी है। उन्होने कहा कि देश हित में मोदी सरकार एक बार फिर जरूरी है। जैन समाज से उन्हैं खूब समर्थन मिला। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी का जनसम्पर्क कार्यक्रम रक्सा से शुरू हुआ। यहां पर चुनाव कार्यालय का शुभांरभ हुआ। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने सभी से एक साथ जुट होने का आव्हान किया। इस मौके पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जयदेव पुरोहित, आदर्श गुप्ता पार्षद बिजौली, धन्नूलाल गौतम, राजेश पाल, दीपक सिंह, नरेन्द्र तिवारी, धीरज मिश्रा, संतोष राजपूत, श्रीराम राजपूत, बल्ला प्रजापति, जगदीश सिंह राजपूत, देवेन्द्र राजपूत, राहूल साहू, कौशल किशोर गुप्ता, जगदीश, मनोज प्रजापति, अनुज नीखरा, वीरेन्द्र गोस्वामी, राजकुमार, शिशुपाल सिंह, माधव सिंह, बबीना प्रभारी संतोष सोनी , हेमंत परिहार, मंडल अध्यक्ष जगत राजपूत, मनीष दीक्षित, अभिनय गुप्ता आदि ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने बैदौरा ग्राम में रानी अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके उपरांत नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 5 वर्षां के कार्यकाल में देश के विकास में नये आयाम स्थापित किये है। इसके बाद उनका जनसम्पर्क कार्यक्रम ग्राम खजराहा की ओर बढा। यहां पर लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। बबीना में चुनाव कार्यालय उदघाटन के बाद भाजपा प्रत्याशी पं अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारें में विस्तार से जानकारी देकर सरकारी योजनाओं के जनता के बीच ले जाने का आव्हान कार्यकर्ताओं से किया। रिषभ बिहार कॉलोनी में लोगों ने जमकर मोदी -मोदी और कहो दिल से मोदी फिर से आदि नारे लगाये। सुकवां-ढुकवां होते हुये पूराबिरधा, पूराकलां, भुचैरा,नत्थी खेडा में जनसम्पर्क किया।

उधर भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में झांसी-ललितपुर लोकसभा प्रत्याशी अनुराग विश्वनाथ शर्मा की पत्नि श्रीमती पूनम शर्मा ने पीताम्बरा एंक्लेब, मेंहदी बाग, तहसील के पीछे क्षे़त्र में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी प अनुराग विश्वनाथ शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ उर्मिला पटैरिया, रीना अधिकार, दिव्यलता, प्रतिभा कुंलकर्णी, राधा, नीता अवस्थी, कनक शिवहरे, अर्पणां दुबे, कुसुम कुशवाहा, पिंकी रायकवार, उमा परिहार, ऊषा परमार, आरती सिंह, प्रमिला झा, राधा वर्मा, कविता शर्मा समेत भारी संख्या में महिलाऐं शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY