बरुआसागर झील को बनाया जाएगा और आकर्षक : जिलाधिकारी

0 औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने एल 1 अस्‍पताल की देखी व्‍यवस्‍थाएं 0 झील व तालाब का निरीक्षण कर कहा पर्यटन को बढ़ावा देने को कराएंगे सौन्‍दर्यीकरण

0
812

झांसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरुआसागर कोविड-19 एल-1 हास्पिटल बनाया गया है। इसमें 100 बेड के साथ सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाये। हास्पिटल को लगातार सेनेटाइज्ड करते हुये समुचित साफ-सफाई की जाये। बरुआसागर को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किये जाने का प्रयास होगा। बरुआसागर झील का सौन्दर्यीकरण करते हुये पर्यटको आकर्षित किया जायेगा। उक्त उद्गार जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरुआसागर का औचक निरीक्षण करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि एल-1 हास्पिटल में सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ले ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को रखा जा सके। आप यह खबर एशिया टाईम्‍स पर पढ़ रहे हैं। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने अपने औचक निरीक्षण में बरुआसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को कोविड-19 से निपटने के लिये एल-1 हास्पिटल बनाये जाने की जानकारी देते हुये कहा कि यहां 100 बेड की व्यवस्था की गयी है। यहां सारी सुविधाये उपलब्ध होगी। उन्होने वार्ड को लगातार सेनेटाइज्ड करने व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बरुआसागर भ्रमण में दुर्ग व झील का भी निरीक्षण करते हुये कहा कि बुन्देलखण्ड में पर्यटन की असीम सम्भावनायें हैं। यदि दुर्ग, झील व तालाबों का सौन्दर्यीकरण किया जाये, तो पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। बरुआसागर को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिये जल्द ही झील को विकसित और आकर्षित करने के लिये कार्ययोजना तैयार की जायेगी, ताकि यहां पर्यटक आ सके और क्षेत्र के लोगो को रोजगार उपलब्ध हो सके। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY