राष्‍ट्रपति पदक मिलने पर महानिरीक्षक का व्‍यापार मण्‍डल ने किया सम्‍मान

0
1162

झांसी। उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा द्वारा झांसी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर उनके आवास पर जाकर सम्‍मानित किया गया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी एवं महानगर अध्यक्ष महिला शालिनी गुरबख्शानी ने झांसी बुंदेलखंड के व्यापारियों की ओर से महानिरीक्षक को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुलिस कर्मियों के लिए 500 मास्‍क भेंट किए। व्‍यापारी नेताओंं ने कहा कि समूचे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है की पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में लॉकडाउन के समय में भी पुलिस ने जनता के साथ मिलकर इस महामारी को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निश्चित ही ऐसे अधिकारियों का सम्मान कर व्यापार मंडल गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। इस अवसर पर महानगर के अध्यक्ष पंकज शुक्ला, महिमा जायसवाल, सीमा शर्मा, दीपा छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY