रेल कारखाना में जल सेवा प्रारम्भ

0
50

झॉसी। वैगन मरम्मत कारखाना में भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर मध्य रेल स्काउट एवं गाइड, रोवर लीडर द्वारा विभिन्न कार्यशालाओं में जल सेवा का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
जल सेवा का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबन्धक अजय श्रीवास्तव ने स्वयं कर्मचारियों को पानी पिलाकर किया। इस अवसर पर उप मुख्य यॉत्रिक इंजीनियर शिवेन्द्र ने बताया कि ये जल सेवा स्काउट एवं गाइड द्वारा एक जून तक निरन्तर जारी रहेगी। कारखाना में इस प्रकार की जल सेवा जो कि कर्मचारियों के कार्यस्थल पर की जा रही है वो पहली बार है और कारखाना कर्मचारियों ने इस जलसेवा पर खुशी प्रकट की। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आशीष शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप कुमार पाण्डेय, वसीम अहमद, अरविन्द कुमार, पंकज देवधर, सौरभ श्रीवास्तव, धीरज कुशवाहा, लोकेश मीना, आशीष श्रीवास्तव, मोहम्मद नदीम आदि उपस्थित रहे। आभार ओएस(जी) शिवशंकर सिंह ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY