झांसी। जिस तरह मध्य प्रदेश से मामा को हटाया है। वैसे ही अब नाना को भी देश से हटाने की बारी है। इसके लिए कांग्रेसी पूरे मनोयोग से जुट जाएं। उक्त विचार निजी कार्यक्रम के दौरान झांसी के करगुवां जी मंदिर आए मध्य प्रदेेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने व्यक्त किए।
उन्होंने मंदिर पहुंचकर पहले दर्शन किये और माताजी आर्यिका पूर्णमति का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व विधायक ब्रिजेन्द्र व्यास डमडम महाराज, कांग्रेस नेता अरविंद वशिष्ठ, पार्षद सुलेमान मंसूरी आदि ने कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव का फूल माला पहना कर स्वागत किया। कांग्रेसी नेताओं ने मप्र के मंत्री से उप्र की सीमा से सटे ग्रामों में पनप रही समस्याओं के बारे में चर्चा की और उनकेे निराकरण की मांग की। इस मौके पर प्रवीण जैन, विनय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
मामा को हटाया अब नाना की बारी: हर्ष यादव
कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत