मंडल रेल प्रबंधक ने दतिया व डबरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

0
141

झाँसी। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने झाँसी मंडल के दतिया तथा डबरा स्टेशन का सघन दौरा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य दोनों स्टेशनों के “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत चयनित किये जाने के उपरान्त उच्चीकरण तथा उत्तरोत्तर विकास हेतु क्रमबद्ध योजना तैयार किया जाना रहा। इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) डीपी गर्ग, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकान्त त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (उत्तर) सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनीयर नितिन गुप्ता एवं जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आइकॉन कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि देवेश मणि त्रिपाठी सहित रेल पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

बबीना-बिजरौठा नव विद्युतिकृत रेलखंड का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल

प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अगरवाल द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत बबीना-बिजरौठा रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से मुख्य परियोजना प्रबंधक (निर्माण) संतोष शुक्ल, मुख्य बिजली इंजिनीयर (C) बी बी सहित झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे।

रेलकर्मियों का सम्मान

सेवा निवृत रेल कर्मचारियों के UMID मेडिकल कार्ड तत्परता से बनाने के लिये रेलवे पेशनर एसोसियन एंव वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में कार्यरत लेखा विभाग के वरिष्ठ खंड अधिकारी मुकेश खरे, केन्द्रीय सचिव AIRASA, वरिष्ठ खंड अधिकारी शैलेन्द्र सोलकी, प्रवीण वंसल कार्यालय अधीक्षक को सम्मानित किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सतोश कुमार, मंडल वित्त प्रबंधक राजेन्द्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह, विजय खरे, पी.के. श्रीवास्तवा, ओ.एस. भटनागर, जे.एस. लिटोरिया, आई.एस. अरोरा, ए.के. ठकुराल, विजय एंव आर. के. दिवगईया आदि उपस्थित रहे।

भारतीय सेना के अधिकारियों को परिचालन विभाग द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

भारतीय रेल के कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना भारतीय सेना के ट्रेनिंग कार्यक्रम का एक आवश्यक भाग है। इसी क्रम में आज भारतीय सेना के 12 अधिकारी, 8 JCO तथा अन्य 25 अधिकारियों को मंडल नियंत्रण कार्यालय की कार्यप्रणाली से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान उनको विभिन्न अनुभागो के साथ ड्यूटी चार्टर पर जानकारी दी गयी तथा उच्चतम तकनीकों के साथ रेल परिचालन सम्बंधित पूर्ण जानकारी क्रमबद्ध तरीके से साझा की गयी। इस ट्रेनिंग सैशन का उद्देश्य आर्मी तथा रेलवे के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल के मार्गदर्शन में मूवमेंट निरीक्षक एल. फ्रांसिस द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY