सर्दी में गौ सेवा कर उनको ओढ़ाए कम्‍बल

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की महिलाओं ने की फिर आदर्श एवं हितकारी गतिविधि

0
513

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी के नेतृत्व में ब्रह्म नगर स्थित गौशाला में महिला व्यापार मंडल की सदस्यों ने समय बिताकर गौ सेवा की। गुड़ चना एवं चने से बनी रोटी खिलाई और साथ ही हरे चारे की एक माह की व्यवस्था एवं गौ माता के लिए सर्द रातों से बचाने के लिए कंबल भी प्रदान किए।
अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी ने कहा कि हम सभी को यहां आकर और समय बिता कर एवं गौ माता की सेवा कर भोजन करवाकर आत्मिक खुशी व आनंद का एहसास भी हो रहा है। सारिका मल्होत्रा ने कहा कि गौ माता के स्पर्श से अनेक रोग मिट जाते हैं एवं उनकी सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति भी होती है। दीपा जैन ने कहा कि अगर हम सर्द रातों में असहाय व्यक्तियों को कंबल एवं ऊनी वस्त्र देकर मानव सेवा कर सकते हैं, तो मूक पशुओं की सेवा क्यों नहीं कर सकते। सीमा शर्मा ने कहा कि आज हमारे व्यापार मंडल की महिलाओं ने गौशाला आकर गौ सेवा कर सौभाग्य प्राप्त किया है। इस अवसर पर दीपा जैन, सारिका मल्होत्रा, सीमा शर्मा, निशा उपाध्याय, अशोक गुरबख्‍शानी, गोलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY