महिलाओं को उनके अधिकारों के लिये जागरुक करें: डॉ. कंचन जायसवाल

*******साइबर क्राइम से सतर्क रहने, घरेलु हिंसा न सहन करने व सभी बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया **********जिलाधिकारी ने परिवार को सीमित करने की आवश्यकता पर जोर दिया ************दो दिवसीय विधिक जागरुकता शिविर का समापन, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई

0
460

झांसी। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में महिलाओं हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसका समापन आज मुख्य अतिथि सदस्य राज्य महिला आयोग डा कंचन जायसवाल एवं जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्या डा कंचन जायसवाल ने महिलाओं को साइबर क्राइम से सतर्क रहने, घरेलु हिंसा न सहन करने व सभी बालिकाओं को शिक्षित कराने पर बल दिया। उन्होने महिलाओ और बालिकाओं की भलाई के लिये सरकार द्वारा बनाये गये कानूनों का उपयोग करने व दुरुपयोग न करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मा0 सदस्या ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी। जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने लिंग भेद को समाप्त करने का आव्हान करते हुये परिवार को सीमित करने की आवश्यकता बतायी। धरती का सीमित क्षेत्रफल और बढ़ती आबादी के कारण हमारे सीमित संसाधनों में बंटवारा बढ़ता जा रहा है। उन्होने मोबाइल से होने वाली हानियों को बताते हुये कहा कि इसके दुरुपयोग से आपस में बातचीत, दुख-सुख बांटने तथा लोगों के बीच सम्पर्क का अभाव होता जा रहा है। इसी दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। कोरोना पीड़ितों से सम्पर्क करने और उनकी काउन्सलिंग करने के लिये डा कल्पना दुबे, राजीव शर्मा, मोहनलाल शर्मा को सम्मानित किया गया।
निरीक्षक साइबर सेल शिवशंकर सिंह की टीम ने साइबर क्राइम की जानकरी दी और इससे सतर्क रहने के उपाया बताये। सेवानिवृत्त उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव शर्मा ने घरेलु हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम व जेजे एक्ट, डा विजयश्री शुक्ला ने मासिक धर्म की विस्तार से जानकारी दी। अपर नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती वान्या सिंह भारत में महिलाओं के सम्पत्ति और भरण भोषण के अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आभार मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने व्यक्त किये तथा संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने किया। इस अवसर पर पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कंचन जायसवाल सदस्य राज्य महिला आयोग, हरगोविंद कुशवाहा राज्यमंत्री, शैलेश कुमार मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती वान्या सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट, डॉ गरिमा पुरोहित, श्रीमती पूनम शर्मा महिला थाना अध्यक्ष, प्रीति भारद्वाज एसीजेएम, श्रवण कुमार गुप्ता उपनिदेशक महिला कल्याण विभाग, राजीव शर्मा पूर्व उपनिदेशक महिला कल्याण, नागेंद्र शर्मा डीसी, सुश्री निधि शास्त्री आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका, अन्तर्राष्ट्रीय बालिका खिलाड़ी लगन लाक्षाकार, विभिन्न एनजीओ व चाल्इड हेल्पलाइन की टीम की सदस्यायें भी उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY