किसानों के नाम पर राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंक रही हैं : स्‍वतंत्र देव

*****ममता को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए ***************भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी पलटी, एक घायल

0
568

झाँसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने झांसी दौरे के दौरान किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति करने वाले पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता जी खुद भी जाप करती होंगी, मगर एक वोट बैंक को खुश करने के लिए जय श्रीराम के नारे पर एतराज करती हैं। ममता को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।
किसान आंदोलन पर बोले कि उसकी कमान किसानों के हाथों में नहीं है। राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेंक रही हैं। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में न तो जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं और न ही अपराधी एके-47 लेकर चल रहे हैं। आगे कहा कि, प्रदेश सरकार ने किसानों से लेकर आम आदमी तक के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये बात उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
23 जनवरी को विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी जैसे ही बोलने के लिए पहुंचीं, नारेबाजी होने लगी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जयश्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे ममता बनर्जी खफा हो गईं और विरोध में बोलने से इनकार कर दिया। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भी नारेजाबी को गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है सरकारी कार्यक्रम की कोई गरिमा होनी चाहिए। यूपी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से टीएमसी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है, अत्याचार कर रही है। इस प्रकार की हरकत नहीं करनी चाहिए। आने वाले चुनाव में अपना विषय रखना चाहिए. जनता अपने आप निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसक गतिविधियां चल रही है। कभी किसी राजनीतिक पार्टी को हिंसक नहीं होना चाहिए। अपने विचार को लेकर जनता के बीच में जाना चाहिए। जनता का निर्णय अंतिम होता है कि वो किसके पक्ष में मतदान करती है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से टीएमसी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है, अत्याचार कर रही है। इस प्रकार की हरकत नहीं करनी चाहिए। आने वाले चुनाव में अपना विषय रखना चाहिए। जनता अपने आप निर्णय करेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह झाँसी में एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों को लेकर कहा कि किसान आंदोलन में आप स्वयं किसान नीति पढ़ लो, ये आंदोलन जिन लोगों के हाथ में नहीं होना चाहिए उनके हाथ में जा चुका है। इस आंदोलन को और कोई लीड कर रहा है। सभी राजनीतिक दल इसको लीड कर रहे हैं उनको तो आंदोलन चलाना है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि जो लोग AK-47 लेकर सड़कों पर चलते थे आज उन पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है।
यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में शामिल एक गाड़ी टहरौली के पास पलट गई। गाड़ी सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY