जांच अभियान में दो लाख से ज्‍यादा वसूला गया राजस्‍व

झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित सघन टिकट जांच अभियान

0
194

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में झाँसी रेल मंडल में वृहद स्तर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में झाँसी मंडल के ललितपुर तथा उरई स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में ललितपुर स्टेशन पर आयोजित जांच अभियान में ललितपुर स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में तथा प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों की टिकट जांच की गयी तथा बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 176 यात्री पकड़े गए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रुपए 1,64,840/- रेल राजस्व अर्जित किया गया। इसी क्रम में झाँसी-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार के नेतृत्‍व में संपन्न हुआ, उक्त जाँच अभियान में कुल 68 केस दर्ज हुए जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 47430/- रेल राजस्व के रूप में वसूल किये गए। टिकट जांच अभियान के माध्यम से न सिर्फ अवैध यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगता है। साथ ही साथ इसकी वजह से आरक्षित यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।

LEAVE A REPLY