सघन जांच में झांसी स्‍टेशन पर 1846 यात्री पकड़े, जिनसे वसूला रेल राजस्‍व

झाँसी मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा संचालित मेगा टिकट जांच अभियान

0
113

झाँसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में झाँसी रेल मंडल में वृहद स्तर पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार 27 जून को झाँसी मंडल के सभी स्टेशनों पर 75 से अधिक टिकट जाँच कर्मियों के माध्यम से वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में तथा प्लेटफार्म पर रेल यात्रियों की टिकट जांच की गयी। सुबह 6 बजे से देर शाम तक जारी रहे, उक्त जांच अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 1846 यात्री पकड़े गए, जिनसे जुर्माना स्वरुप रुपए 13,13,939/- रेल राजस्व अर्जित किया गया। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम आदि परिसर की भी सघन जांच की गई। इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई। मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, अरुण सचान, के पी अरमो, रामकेश मीना, संजय सोनकर, ज्ञान सिंह, केके मीना, अजय कुमार तथा रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे। टिकट जांच अभियान के माध्यम से अवैध यात्रा करने वाले यात्रियों पर अन्कुश लगाया जा रहा है, जिससे आरक्षित यात्रियों को यात्रा में सुगमता हो रही है।

नई दिल्‍ली अशोक नगर के लिए ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि नई दिल्ली से अशोकनगर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार 30 जून को (एक फेरे हेतु) गाडी संख्या 04004 नई दिल्ली – अशोकनगर अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस का सञ्चालन किया जा रहा है। वापसी में यह गाडी सं 04003 अशोकनगर से नई दिल्ली के मध्य मंगलवार 04 जुलाई को संचालित की जाएगी। इस गाडी में 22 सामान्य श्रेणी कोचों सहित कुल 24 कोच होंगे। गाडी संख्या 04004 नई दिल्ली से समय 12.10 बजे प्रस्थान कर फरिदाबाद, आगरा ठहराव लेते हुए समय 17.40-17.45 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुचेगी तथा 19:30-19:35 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से प्रस्थान कर रात्रि 00:05 बजे अशोकनगर पहुचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाडी सं 04003 अशोकनगर से समय 18.00 बजे प्रस्थान कर बीना स्टेशन पर ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर समय 22.00-22.05 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर समय 23.20-23.25 बजे तथा आगरा, फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव लेते हुए नई दिल्ली स्टेशन पहुचेगी।

तीसरी रेल लाईन के चलते निरस्‍त रहेगी मेमू एक्‍सप्रेस

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी- बीना खंड के करोंदा स्टेशन पर तीसरी लाइन पर एनआई कार्य के कारण गाड़ियों सञ्चालन में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत मेमू निरस्‍त रहेगी, तो अन्‍य में बदलाव किया गया है।

निरस्त गाड़ी

1. गाड़ी संख्या-01811 /01812 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- ललितपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 28.06.23 से 30.06.23 तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या-01819 /01820 ललितपुर – बीना – ललितपुर मेमू दिनांक 28.06.23 से 30.06.23 तक निरस्त रहेगी।

रेगुलेट गाडियां

1. गाड़ी संख्या- 19165 अहमदाबाद – दरभंगा दिनांक 29.06.23 को अगासोद से करोंदा के मध्य 50 मिनट रेगुलेट की जायेगी.

2. गाड़ी संख्या -19484 बरौनी – अहमदाबाद दिनांक 28.06.23 और 29.06.23 को ललितपुर से करोंदा के मध्य 15 मिनट रेगुलेट की जायेगी.

3. गाड़ी संख्या -20686 चंडीगढ़ – यशवंतपुर दिनांक 28.06.23 और 29.06.23 को ललितपुर से करोंदा के मध्य 50 मिनट रेगुलेट की जायेगी.

4. गाड़ी संख्या -19167 अहमदाबाद – वाराणसी सिटी दिनांक 28.06.23 को करोंदा से अगासोद के मध्य 50 मिनट रेगुलेट की जायेगी और 30.06.23 को भोपाल मंडल में 90 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

5. गाड़ी संख्या -11407 पुणे – लखनऊ दिनांक 28.06.23 को करोंदा से अगासोद के मध्य 40 मिनट रेगुलेट की जायेगी.

6. गाड़ी संख्या -20414 इंदौर – वाराणसी दिनांक 28.06.23 और 29.06.23 को करोंदा से अगासोद के मध्य 45 मिनट रेगुलेट की जायेगी और 30.06.23 को भोपाल मंडल में 75 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

LEAVE A REPLY