मिशन शक्ति के तहत लगाई चौपाल, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

परिवार व समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण ****************** जरुरत पर हेल्पलाइन नंबरों का यूज करने की दी सलाह

0
164

झाँसी। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए चौपाल लगाकर लोगों को महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूक किया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में पुलिस की ओर से चौपाल और भ्रमण कर मिशन शक्ति की जानकारी दी जा रही है। बालिकाओं, महिलाओं व छात्राओं की मदद के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं और हेल्पलाइन की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। वास्तविक सशक्तीकरण तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्म विश्वास होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन नहीं है बल्कि आधी आबादी की पूरी कहानी को जश्न के रूप में मनाने का दिन है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि महिला ही समाज की आधार शक्ति है। महिलाओं का देश और समाज की उन्नति में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि सुशिक्षित नारी से ही सभ्य समाज की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। महिलाओं की प्रगति व सशक्तीकरण के लिए गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के तहत बालिकाओं व महिलाओं, बच्चियों को जागरूक किया। सार्वजनिक स्थलों चौराहा, बाजार, कोचिंग संस्थान असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूक किया गया। सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी गांव गांव में जाकर महिलाओं व छात्राओं को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दे रही हैं। साथ ही लोगों को बताया जा रहा है कि महिलाएं किस तरह खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। साथ ही कोई परेशानी आने पर कैसे और कहां पुलिस की मदद मिल सकती है।

सुरक्षा सम्बंधित हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में दी जानकारी

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएं यूपी 112, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी काप एप 181, महिला हेल्प लाइन 1076, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098, चाइल्ड हेल्प लाइन 102 सेवा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेमनगर थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह, बिजौली चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार दीक्षित, मुख्य महिला आरक्षी मोहनी तिवारी, महिला आरक्षी नम्रता सिंह, महिला आरक्षी रुचि यादव, महिला आरक्षी कंचन पाल, आरती यादव, महिला आरक्षी मनीषा, महिला हेल्प लाइन प्रभारी जौली यादव आदि लोग शामिल रहे हैं।

LEAVE A REPLY