पति-पत्नी को देख दंग रह गए देखने वाले।

0
993

झांसी। दरवाजा खुला तो जो नज़ारा दिखा। वह बेहद ही चैंकाने वाला था। कमरे में पति और पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। दोनों की संदिग्ध मौत में ना तो परिजन कुछ कह पा रहे हैं, ना ही पुलिस।
संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर कमरे में पति पत्नी के फांसी पर लटके हुए शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला उरई के सदर कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल टावर के पास एक मकान का है, जहां पति और पत्नी दोनों घर में अकेले थे। सफाई कर्मी ने उन्हें देखा तो दोनों के शव फांसी पर लटके मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि यह दोनों घर में अकेले रहते थे। इन दोनों को मुकेश नाम के सफाईकर्मी ने देखा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी तथा कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को फन्दे से नीचे उतार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की छानबीन की जा रही है, अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY