मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी ने किया झाँसी – धौलपुर रेलखंड का निरीक्षण

0
114

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा धौलपुर-झाँसी रेलखंड का सघन निरीक्षण किया गया। श्री सिन्हा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से प्रस्थान कर हेतमपुर के पास किलोमीटर संख्या 1288 के निकट लैंड स्लाइडिंग साईट का सघन निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारीयों को पूर्ण दक्षता से उक्त क्षेत्र को सुरक्षित रखने हेतु निर्देश दिए। डीआरएम ने नए चम्बल ब्रिज का सघन निरीक्षण किया तथा संरक्षा मानको की परख की। उसके बाद मुरैना स्टेशन, माल गोदाम तथा सर्कुलेटिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्हौने मुरैना स्टेशन के “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत पुनर्विकास का ले आउट प्लान डिजाईन आदि देखा तथा सम्बंधित अधिकारीयों के साथ उसके क्रियान्वयन पर समीक्षा चर्चा की।

मुरैना से प्रस्थान कर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अन्तर्रष्ट्रीय स्तर के माल गोदाम के तर्ज पर विकसित होने जा रहे रायरू माल गोदाम का सघन निरीक्षण तथा कार्य प्रगति पर सम्बंधित अधिकारीयों से समीक्षा चर्चा की। उन्होंने रायरू – बिरलानगर के मध्य स्थित समपार फाटक का भी सघन निरीक्षण किया तदुपरांत ग्वालियर स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का सघन निरीक्षण किया और कार्य प्रगति पर संतुष्टि ज़ाहिर की। उन्होंने उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक बेहतरी हेतु सम्बंधित को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्वालियर में नवनिर्मित वाशिंग पिट लाइन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजिनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (कर्षण) मयंक शांडिल्य के साथ अन्य अधिकारी एवम् पर्यवेक्षक साथ रहे।


*ग्वालियर स्टेशन पर किलाबंदी कर सघन चलाया गया टिकट जांच अभियान*

झाँसी मंडल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन में संचालित उक्त जांच अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले, अवैध वेंडर तथा बिना बुक लगेज सहित यात्रा करने वाले कुल 222 यात्री पकड़े गए, जिनसे जुर्माना स्वरुप ₹. 132155/- रेल राजस्व वसूल किया गया। जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम आदि परिसर की भी सघन जांच की गई, इसके अतिरिक्त स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के विकलांग, महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी जांच की गई। उक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक राजीव शर्मा, आरके छारी, प्रियंक पुरोहित, नागेन्द्र कुमार, विकास श्रीवास्तव, जमशेर खान, शमशेर खान एवं महेंद्र सेन द्वारा विशेष श्रम किया गया।
टिकट जांच अभियान के माध्यम से अवैध यात्रा करने वाले यात्रियों पर अन्कुश लगाया जा रहा है, जिससे आरक्षित यात्रियों की यात्रा सुगम हो रही है।

LEAVE A REPLY