वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के साथ मनाया होली का त्‍योहार

0
430

झांसी। सामाजिक संस्था ‘प्रयास सभी के लिए’ और गहोई गौरव के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा की अध्यक्षता, देवेंद्र गुप्ता के संयोजन में आईटीआई के निकट स्थित वृद्ध आश्रम में किया गया।
इसमें सभी वृद्धजनों को गुलाल लगाकर और उनसे गले मिलकर होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम में संस्था की ओर से भीषण गर्मी से बचाव के लिए कूलर प्रदान किया गया। सभी वृद्धजनों के साथ संस्था के सदस्यों ने सहभोज किया। सभी को अलग-अलग उपहार स्वरूप मिठाई, फल, गुलाल, गुजिया, पपड़िया, बिस्कुट, कच्ची सब्जियां आदि वितरित किए गए। महिलाओं और पुरुषों ने अपने संस्मरण भी सुनाए और फ़ाग गीत गाये। इस मौके पर अर्चना गुप्ता, अल्का गेड़ा, रुचि गुप्ता, रामकुमार लोहिया, राजीव नगरिया, सुनील गुप्ता बब्बल, रविंद्र रूसिया, राजेश साहू, अंबिका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रयास संस्था के अध्यक्ष सुनील खरे ने किया। आभार गहोई गौरव अध्यक्ष इंजी. सतीश सेठ खैलार व सक्षम गुप्ता ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

समाचारों व विज्ञापन के लिए सम्‍पर्क करें सुमित मिश्रा 9415996901

LEAVE A REPLY