उमा भारती को मिली फिर लोकसभा चुनाव झांसी से लड़ने की चुनौती

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा उतरी मैदान में

0
1090

झांसी। उमा भारती द्वारा सपा बसपा गठबंधन को सिरे से नकारने के बयान पर एक पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने उनको चुनौती दे डाली और कहा कि यदि सपा बसपा के गठबंधन के बाद आगामी लोकसभा चुनाव उमा भारती झांसी से लड़ लें। हकीकत सामने आ जाएगी।
उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अब बहुत कम वक्त रह गया है और हर पार्टी की तरह समाजवादी पार्टी ने भी इसकी तैयारी षुरू कर दी है। इस क्रम में एक पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि गांव गांव जाकर जनता को अखिलेश सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्य से रूबरू करा कर उन्हें समाजवादी पार्टी से जोड़ा जाएगा! उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ता सात जनवरी से 20 जनवरी तक प्रदेष में रही अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही उन्होंने वर्तमान की प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा! उन्होंने बताया कि लगातार सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के इशारों पर झांसी जनपद में समाजवादियों को प्रताड़ित किया जा रहा है और पुलिस थानों में समाजवादियों के खिलाफ फर्जी मुकदमों के ढेर लग चुके हैं! इसके विरोध में 21 जनवरी को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झाँसी के विकास को गति देने के लिए अखिलेश सरकार द्वारा सीपरी ओवर ब्रिज को हरी झंडी दी गई, लेकिन कुछ समय बाद सरकार बदलने पर साजिश के तहत ब्रिज का काम रुका पड़ा है! उन्होंने बताया कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में साइकिल यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, अस्फान सिद्दीकी, मिर्जा करामात बेग, हरभजन साहू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY