शहीद दिवस पर हुए कई आयोजन

0
613

व्यापार मंडल ने शहीद दिवस मनाया

झांसी। आज श्री गणेश चौराहा व्यापार मंडल द्वारा ग्वालियर रोड स्‍थित भानी देवी गोयल स्‍कूल के पास सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आतिथ्य में एवं सरदार कृष्ण पाल सिंह की अध्यक्षता में राहगीरों को छोले और छबील (मीठा शरबत) वितरण किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन शालिराम राय, कप्तान सिंह, मनीष सिंह, सुरेश वर्मा, रमनदीप सिंह, दिलजीत सिंह, प्रवीण दुबे, मनोज साहू, महेंद्र साहू, सुरेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, संतोष सेन आदि लोग उपस्थित रहे और अंत में सरदार बलराम सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया।

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लोगों को ठंडी कच्ची लस्सी का प्रसाद वितरित किया

झाँसी। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर झोकन बाग पर सिख समुदाय द्वारा लोगों को ठंडी कच्ची लस्सी का प्रसाद वितरित किया गया। लोगों को गुरु अर्जुन देव जी के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।
इस मौके पर सरदार परमजीत सिंह (मन्नी ) ने गुरु अर्जुन देव के बारे में बताया कि गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवें गुरु तथा सिख धर्म के पहले शहीद हुए हैं। इन्हें शहीदों का सरताज कहा जाता है। गुरु अर्जुन देव जी ने लोगों को विनम्र रहने का संदेश दिया। गुरु अर्जुन देव जी का संगत को एक बड़ा संदेश था, कि परमेश्वर की रजा में राजी रहना, जब जहांगीर के आदेश पर उन्हें आग के समान तप रही तवी पर बिठा दिया, तब भी आप परमेश्वर का शुकराना कर रहे थे। ‘तेरा किया मीठा लागे। हरि नामु पदार्थ नानक मांगे।’ इस मौके पर मुकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उदय लोहरी, प्रदीप सरावगी, सरदार लाबिंदेर सिंह, सरदार अमरदीप सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार तलविंदर सिंह लकी, सरदार सतनाम सिंह काके, सर्बजीत सिंह कोहली, प्रतिपाल सिंह बिटटू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY