”पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ” के संदेश से जन-जन को जोड़े : मुख्यमंत्री

0
161

झाँसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी ग्राम प्रधानों/ब्लॉक प्रमुख/बीडीसी सदस्यों, यूएलबी अध्यक्ष/महापौर/पार्षद, जिला पंचायत सदस्यों/अध्यक्ष, विधायकों और सांसदों के सहित जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण अभियान के संबंध में एक वेबिनार के माध्यम से पौधरोपण के संबंध में बात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेबीनार/वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष से जनसंवाद करते हुए कहा कि ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से जन-जन को जोड़ा जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में पौधरोपण कार्यक्रम किया जाए और वृक्षारोपण से समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने सभी जिला पंचायत सदस्य से भी पेड़ लगाने के लिए कहा और उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से यह वृक्षारोपण अभियान पूरी तरह से सफल होगा। उन्होनें कहा कि आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता से ही ‘हरित उत्तर प्रदेश’ का लक्ष्य पूरा हो सकेगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पांच करोड़ पौधे लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में 22 जुलाई को ‘वन महोत्सव’ के रूप में मनाते हुए एक दिन में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस वृक्षारोपण अभियान महोत्सव की कार्ययोजना पर चर्चा की और कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा 22 जुलाई को 30 करोड़ पौधारोपण का बनेगा नया रिकार्ड और साथ ही 15 अगस्त को भी पांच करोड़ पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में कम से कम 5000 और नगरपालिका में 10,000 पौधरोपण किए जाएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सभी सांसद, विधायक,जिला पंचायत सदस्य गण सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और लोगों को भी इस अभियान को सफल बनाने के प्रति उत्साहित करे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को 9.23 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले पांच वर्षों में 175 करोड़ लाख पौधे लगाने और संरक्षित करने हैं। पौधारोपण के लिए वन भूमि, ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भूमि, एक्सप्रेसवे, हाईवे / फोर लेन सड़क, पास नहर, विकास प्राधिकरणों की भूमि, गत रेलवे की भूमि, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण संस्थान की भूमि के साथ सभी नागरिकों द्वारा निजी परिसरों का भी उपयोग किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान के चारों ओर पौधारोपण किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूनतम एक हजार पौधे लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा का लाभार्थी यदि अपनी भूमि पर न्यूनतम 200 पौधे लगाकर उनका संरक्षण करता है, तो उसे सरकार पर द्वारा तीन वर्षों में 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेड़ बन्धी से वर्षा जल संचयन। कृषि वानिकी – प्रजातियाँ खाद्य–आम, अमरूद, आँवला, जामुन, इमली, कटहल, शहतूत, आडू, बेर, किन्नू, लीची, महुआ। प्रकाष्ठ–सागौन, शीशम, नीम, महोगनी, गम्हार, मालाबार नीम। चारा प्रजाति–बबूल, अगस्त, खेजरी, शहतूत, बकैन। प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण के सापेक्ष जनपद झांसी में 9863983 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है लक्ष्य पूर्ति के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 22 जुलाई को होने वाले वन महोत्सव को जनपद में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वेबीनार कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित समस्त जनप्रतिनिधि अधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY