गिरीश कंचन ने ग्रहण किया वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झाँसी मंडल का पदभार

0
330

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी का पदभार गिरीश कंचन द्वारा ग्रहण किया गया।
गिरीश कंचन झाँसी मंडल आने से पहले उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे। गिरीश कंचन IRTS- 2011 बैच के अधिकारी हैं। श्री कंचन ने इसके पहले भी झाँसी मंडल के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी हैं, जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदि सम्मिलित हैं। इनकी प्रथम पोस्टिंग प्रयागराज मंडल में हुई थी। श्री कंचन ने बताया कि उनका ध्येय सदा से संरक्षित सञ्चालन एवं दुर्घटना रहित मंडल का रहा है। इसी ध्येय एवं अनुशासन के साथ मंडल के कार्य निष्पादित किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY