देश का विकास भाजपा सरकार में निहित – राजनाथ

-भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में केन्द्रीय गृहमंत्री ने किया विशाल जनसभा को सम्बोधित - विशाल जनसभा में उमड़ा भारी जनसैलाब, भीड ने भरा भाजपाईयों में जोश

0
1142

झांसी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सपा-बसपा के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल है और जनता का इस पर से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि बसपा के साथ आने वालों का क्या हश्र होता है, इसे भाजपा ने झेला है। राजनाथ ने कहा कि भाजपा ने बसपा के साथ सरकार बनाई तो जनता ने भाजपा को 15 साल तक सरकार से दूर रखा। एसपी का इससे भी बुरा हश्र होना है। झांसी- ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प अनुराग शर्मा के समर्थन में गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह ने मेला ग्राउण्ड मऊरानीपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा में गृहमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी सहित पूरा गांधी परिवार देश में गरीबी खत्म करने की बात करता है लेकिन मैं कहता हूं कि जब भारत कांग्रेस मुक्त होगा तब अपने आप गरीबी से मुक्त हो जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जनधन योजना से हर वर्ग और आम आदमी के बैंक खाते खुले जिससे दिल्ली से आने वाली सब्सिडी सीधे उनके खाते में आने लगा। इससे पहले हर योजना का करोडो़ रुपये बिचैलिया खा जाते थे। सरकारी योजनाओं को सब्सिडी अब लोगों के खातें में सीधे पहुंचने लगी है। लोगों को इज्जत घर मिल रहे हैं। पिछले 5 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत जैसी बहुचर्चित योजनाओं से लाभान्वित किया है। लोगों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास है। एक ओर जहंा भाजपा देश का विकास कर रही है तो वही विपक्षी दल खुद अपना विकास रूकता देख बौखला गये है। जनता इनके साथ नही है। देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनना निश्चित है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने पांच साल में सात करोड़ लोगों की गरीबी दूर की। इससे साफ है कि भाजपा ही भारत और यहां के लोगों का विकास कर सकती है। उन्होनें झांसी- ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील सभा में उमड़े भारी जनसमुदाय से की।

उन्होने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत को टुकड़ों में बांटने की बात करते हैं तथा गरीबी हटाने 72000 रुपए देने की घोषणा कर रहे हैं। उनकी सरकार ही नहीं बन पा रही है तो वह कैसे गरीबी हटाएंगे और कैसे 72000 रुपए देंगे। उन्होने कहा कि गठबंधन के मंच पर तीन तीन मुख्यमंत्रियों को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी में मोदी जी को रोकने के लिए ही है गठबंधन बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि पुलवामा में आतंकवादियों ने हमारे 42 जवानों को मारा था जबकि हमारी सेना ने पाकिस्तान की धरती पर घुसकर अनगिनत आतंकवादियों को मार गिराया और बिपक्ष लोग हम से मरने वालों की गिनती पूछ रहा है। उन्होंने कहा है कि जो भारत को छेड़ेगा भारत उसे नहीं छोड़ेगा। उन्होंने सभा में उपस्थित पुरुष महिलाओं से हाथ उठाकर अनुराग शर्मा को भारी बहुमत से जिताने का वादा लिया।

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के पिता जी पूर्व सांसद कीर्तिशेष पण्डित विश्वनाथ शर्मा वर्षाें तक बुन्देलखण्ड के विकास के अग्रणी रहे। उनके पु़त्र अनुराग शर्मा भी उनके पदचिन्हों पर चल रहे है और उनके सांसद बनने से यहां के विकास में तेजी आयेगी। जनसभा को सम्बोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी कें झांसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि वे जनता के लिये हर समय उपलब्ध रहेंगे और यहां के विकास के लिये हमेशा तत्पर रहेंगे। क्षेत्र में सिंचाई, रोजगार, पेयजल, सडक आदि क्षेत्रों में अभी और विकास करने की आवश्यकता है। क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के हल के लिये वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। भाजपा प्रत्यासी अनुराग शर्मा ने कहा कि यदि आप लोगों ने उन्हैं सांसद बनाया तो वे मऊरानीपुर को जिला, बेरोजगारों को रोजगार, बेतवा पेयजल योजना एवं किसानों की दोगुनी आय करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होने कहा कि देश, प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिये एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार बनना बहुत जरूरी है। उन्होेने जनसभा में उमड़े भारी जनसमुदाय से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद बरूआसागर, बडागांव, मेडिकल काॅलेज क्षे़त्र में भाजपा प्रत्याशी प अनुराग शर्मा ने जनसम्पर्क कर लोगों से एक बार फिर मोदी सरकार को लाने के लिये उन्हैं भारी मतों से जिताने की अपील की। इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां लोगों के सामने रखी।

सभा के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जनसभा की शुरुआत में मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी,दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह, ठाकुर दास,रामसखी,पूर्व चेयरमैन रानीपुर शालिग राम आर्य,जय प्रकाश साहू, भूपेंद्र अग्रवाल, सहित अनेक लोगो ने अपने समर्थको के साथ सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नूलाल कोरी, श्रीमती कमलावती सिंह राष्टीय महामंत्री महिला मोर्चा, विधायक झांसी रवि शर्मा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, विधायक बबीना राजीव सिंह परीछा, विधायक ललितपुर रामरतन कुशवाहा, झांसी महापौर रामतीर्थ सिंघल, लोकसभा संयोजक जगदीश सिंह चैहान, लोकसभा प्रभारी वीरेन्द्र सिंह निरंजन, जिलाध्यक्ष झांसी जमुना कुश्वाहा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिलाध्यक्ष ललितपुर जगदीश लोधी, राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल, श्रीमती शालिनी भार्गव, आशीष अग्निहोत्री, संजीव श्रगीं़ऋषी, जे.के.सिंह, सुधीर सिंह, कृष्णमुरारी शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला, जसवन्त सिंह सोलंकी, हनुमंत नरवरिया,अरिदमन सिंह, महावीर सिंह, अशोक राजपूत, संजय दुबे,जयदेव पुरोहित,कमला सिंह,संतोष सोनी,पवन गौतम,जमुना प्रसाद कुशवाहा, वंदना पाठक, सरोज दुबे, महेंद्र पाठक, अशोक गिरी, मोहन पुरवार, विनोद शहगल,नरेन्द्र दमेले, अमित चतुर्वेदी, रमेश श्रीबास,हरिमोहन दुबे,प्रदीप पटेल,रानू तिवारी, कैलाश राजपूत सहित भा ज पा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जगदीश सिंह चैहान एवं डॉ अनिल राज ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी का आभार राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा ने ब्यक्त किया।

भाजपा की नीतियां बताई


झांसी। मउरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुआ गांव में भाजपा की एक सभा वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु शर्मा, अरीदमन सिंह, संजय दुबे के आतिथ्य में आयोजित हुयी। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों से दुबारा भाजपा सरकार बनाने का आव्हान किया। सभी ने एक स्वर में एक बार फिर मोदी सरकार लाने के लिये भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। सभा में बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के अध्यक्ष कुंवर मानवेन्द्र सिंह मुख्य वक्ता रहे। रिविन्द्र रिछारिया, विजय पटसारिया, माघव यादव, राजू कटारि, विवेक ने भी सभा को सम्बोधित किया। संचालन दीपक तिवारी ने किया।

भूतेश्वर नाथ मंदिर पर की पूजा अर्चना


झांसी। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा की बहन श्रीमती शालिनी भार्गव ने भगवान भूतेश्वर मंदिर में जाकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होने भगवान से अपने भाई अनुराग शर्मा की भारी मतों से जीत होने की कामना की। इसके बाद उनका ग्राम मंगरवारा ब्लॉक बंगरा में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। उन्होने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। गांधी गंज में वरिष्ठ नेता भाजपा विष्णु शर्मा ने अपने साथियों के साथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विभिन्न ग्रामों में वोट मांगे।

– भाजपा प्रत्याशी के परिजन भी उतरे जनसम्पर्क में


झांसी। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा ने पाल कालौनी, सिमरधा, करारी स्थित कांशीराम कालौनी एवं हंसारी क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ वेदिका शर्मा, तारिनी शर्मा, श्रीमती मनीषा खुल्लर, नेहा शर्मा, संगीता शर्मा, अपर्णा दुबे, कृष्णा सक्सैना, कनक शिवहरे, सीमा शिवहरे आदि महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं उनके भतीजे प्रशान्त शर्मा ने अपने साथियों के साथ बिजौली, हंसारी, राजगढ़ आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

रविवार को यहां होगें भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा

झांसी। रविवार को झांसी-ललितपुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा झांसी विधानसभा के खुशीपुरा-तालपुरा क्षेत्र में एवं बबीना विधानसभा के सदर बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे। रविवार को सुबह 8 बजे विपिन बिहारी इण्टर कालेज खुशीपुरा से प्रारम्भ होकर तालपुरा और सदर बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ महापौर झांसी नगर रामतीर्थ सिंघल के आवास से हंसारी में जनसम्पर्क करेंगे। हंसारी के बाद उनका जनसम्पर्क कार्यक्रम राजगढ, बिजौली में नुक्कड सभा के रूप में परिवर्तित होगा।

LEAVE A REPLY