सुन्दर कांड पाठ कर गाई हनुमान की महिमा

0
1656

झाँसी। सैंयर पहाड़ स्थित प्राचीन श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा नागा सन्यासी आश्रम बलखंडेश्वर बूढ़े महादेवधाम प्रांगण स्थित श्री पाताली सिद्ध हनुमान मंदिर पर मंगलवार को महंत योगी आनंदगिरी महाराज नागा फक्कड़ बाबा के सानिध्य में 48वां सुंदर कांड पाठ किया गया।
नागा फक्कड़ बाबा ने सिद्ध धूनी की आहुति देकर भक्तों को आर्शीवाद प्रदान किया। इस अवसर पर अंजनी गिरी महाराज नागा बाबा, रामगिरी महाराज नागा बाबा, अशोक गिरी हाथी महाराज, जगदीश गिरी महाराज, ज्ञान गिरी महाराज, महंत गिरी नागा बाबा, गोविंद मुनी महाराज, अलख प्रसाद दुबे, नरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र भोला, ज्ञान सिंह यादव, जयचंद यादव, सुंदर लाल, सियाराम फौजी, गौरीशंकर, राजकुमार यादव, कामता प्रसाद, शेर सिंह उपस्थित रहे।
———————————–

सतपाल महाराज के प्रवचन में डूबेगी झाँसी

– दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन 13 से जीआईसी में
झाँसी। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में 13 व 14 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत महात्मा, साधवी, विचारक एवं विद्धान अपना उद्बोधन देंगे। यह जानकारी सम्मेलन के प्रबंधक महात्मा हरि संतोषानन्द ने दी।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरि संतोषानंद ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति की देश विदेश में हजारों शाखाएं, सैंकड़ों आश्रम व प्रचार केंद्र है। संस्था के संस्थापक सतपाल महाराज के दिशा निर्देशन में देश के विभिन्न प्रांतो में प्रतिवर्ष सद्भावना सम्मेलनों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, मानव प्रेम, साम्प्रदायिक, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को जागृत करना है। झाँसी में दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से तकरीबन 40 हजार भक्त उपस्थित रहेंगे। शाम को पांच से रात्रि आठ बजे तक भक्तों को मानवता के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रहीं है। बाहर से आने वाले भक्तों के लिए जीआईसी परिसर में ही रहने, खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही कई शौचालय बनवाए गए हैं और बोरिंग करवाई गई है। हरि संतोषानंद ने बताया कि सतपाल महाराज द्वारा ग्वालियर-शिवपुरी बाईपास पर सुदामापुरी के निकट समिति के नवनिर्मित आश्रम का लोकार्पण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर ज्ञान प्रचार प्रभारी महात्मा कल्पना बाई, झाँसी संभाग की ज्ञान प्रचार प्रभारी महात्मा अंबालिका बाई, सुधा बाई, मालिनी बाई, शलिनी बाई, रिद्धी बाई, दयावती बाई, नीलगंगा बाई, मदालसा बाई, आदित्यानंद, अशोक चौहान, नंदकिशोर शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY