बिना लाइसेंस चल रहे मटन-चिकेन शॉप

0
1645

झाँसी। शहर में अवैध तौर पर चल रही मटन, चिकन की दुकानें फूड सिक्योरिटी स्टैंडर्ड की धज्जियां उड़ा रही हैं। शहर में बिना किसी मानक और नियमों को ताक पर रखकर मीट की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। शहर में पिछले साल मई में इन मीट की दुकानों को नोटिस दिया गया था, वहीं कई दुकानों को बंद भी कराया गया था। शहर में इसके बाद भी बिना लाइसेंस के ही मांस का कारोबार किया जा रहा है। वहीं फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट मौन बना बैठा है। इससे अवैध मांस का कारोबार करने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।

बिना स्लाटर हाउस चल रहा व्यापार

शहर में कई चिकन की दुकानें है। हालत यह है कि हर दस कदम पर एक चिकन की दुकान खुली है। शहर में मांस का बड़ा कारोबार होने के बाद भी शहर में एक भी स्लाटर हाउस नहीं है। लेकिन शहर में बिना किसी नियम कानून के मांस का कारोबार चलाया जा रहा है।

क्या है फूड सुरक्षा मानक

– मीट चिकन शॉप केवल अधिकृत स्लाटर हाउस से लाए गए चेक मीट की ही ब्रिकी होनी चाहिए।
– मीट चिकन शॉप के अंदर किसी पशु, पक्षी को मारना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
– भैसे एवं सुअर का मीट बेचने पर किसी धर्म या संप्रदाय द्वारा शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन या स्थानीय निकाय से एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य है।
– मीट तथा चिकेन शॉप में साफ पानी होना चाहिए तथा मांस को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीज आदि होना चाहिये।
– मीट चिकेन शॉप किसी भी धार्मिक स्थल की बाउंड्री से 50 मीटर दूर, मंदिर के प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर ही होना चाहिए।
– मीट शॉप का लाइसेंस मीट कारोबार से जुड़े सभी तकनीकी तथा प्रशासनिक निर्देशों पर दिया जाता है।
– मीट चिकन शॉप के अंदर पशु पक्षी के अवशेष जैसे- हड्डी, खाल सिर, आत नहीं रखा होना चाहिये।
– मीट शॉप पर किसी जीवित पशु को रखने पर भी प्रतिबंध है।
– नियम के अनुसार दुकान में मांस काटना पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन शहर की अधित्तर दुकानों में मांस काटा जाता है।

दूषित मांस से हो सकती हैं बीमारियां

शहर में दूषित मांस खाने से लोगों लोगों को पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है। बता दें कि कि सी भी पशु को काटने से पहले है वेटेनरी डाक्टर द्वारा उसकी जांच कर यह मालूम किया जाता है कि पशु को कोई रोग तो नहीं है। बीमार पशुओं को खाने से लोगों को अनेक प्रकार की बीमारियां हो सकती है। दूषित मांस पेट संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है।

LEAVE A REPLY