जिलाधिकारी ने परखी सामुदायिक रसोई की भोजन की गुणवत्‍ता

0
547

झांसी। नगर क्षेत्र में कोई भी भूखा ना रहे दिहाड़ी श्रमिक व गरीब परिवार को सामुदायिक रसोई से भोजन वितरण किया जा रहा है।
आज जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने नगर क्षेत्र में संचालित सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अनेकों सामुदायिक रसोई को देखा तथा वहां साफ-सफाई के साथ भोजन की गुणवत्ता विषयक जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेश पर नगर क्षेत्र में जी एल-29 संस्था द्वारा स्‍थानीय होटल में सामुदायिक रसोई के बनाए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने आज स्वयं सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया तथा वहां पक रहे खानेे को देखा तथा स्वयं उसकी गुणवत्ता की जांच हेतु उसे चखा। भोजन की गुणवत्ता तथा सामुदायिक रसोई की साफ सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और किए जा रहे कार्य की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में लगभग 34 सामुदायिक रसोई का संचालन हो रहा है, कंट्रोल रूम में फोन द्वारा भोजन की मांग पर सामुदायिक रसोई से खाना पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY