तानाशाही के खिलाफ जंग जारी रहेगी-अरविंद वशिष्ठ

0
667

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देशन व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश में सेवा सत्याग्रह के माध्यम से महा रसोई के कार्यक्रम के अंतर्गत मुस्तरा रेलवे स्टेशन के आसपास रह रहे मज़दूरों को शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में भोजन वितरण किया गया।
इस दौरान अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस के सिपाही भारतीय जनता पार्टी का चाल-चरित्र और चेहरा उजागर करने के लिए गरीबों, मज़दूरों और किसानों के बीच जा रहे हैं। हम जनता को बताना चाहते हैं कि सरकार ने मज़दूरों के संग जो जुल्म जास्ती की है। उनके हक को छीनने का काम किया है। वो भी केवल इस डर से कि कहीं इसका श्रेय कांग्रेस न ले ले। इसलिये कांग्रेस की 1000 बसों का वापस कर दिया। हमारे आग्रह को भी ठुकरा दिया और हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वह 20 मई से आज तक जेल में निरूद्ध हैं। हम सरकार से कहेंगे कि उनके इस तानाशाही रवैये के खिलाफ हमारी जंग जब तक जारी रहेगी, जब तक हमारे प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज सारे मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और उन्हें सम्मान सहित नहीं किया जाता। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र रेजा, एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा, अनु श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह पारीछा, मनीष रायकवार और अमित चक्रवर्ती ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY