प्रो. सीबी सिंह पुन: बने बुन्देलखंड विश्वविद्यालय के कला अधिष्ठाता

0
748

झाँसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सीबी सिंह, बैंकिंग अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग को पुनः कला अधिष्ठाता के पद पर मनोनीत किया गया था। हाल ही में प्रो. सीबी सिंह को भारतीय अर्थशास्त्र संगठन का कार्य परिषद का सदस्य भी चुना गया था। उनके मनोनयन में कला संकाय के शिक्षकों एवं छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी सभी के लिए उपलब्धता एवं सहायता करने के प्रकृति के कारण प्रो. सिंह सभी में लोकप्रिय हैं। प्रो सिंह ने अपने पुनः दायित्व सँभालते हुए कहा की कोई भी पद अपने साथ जिम्मेदारी और चुनौतियाँ लाता है। उन्होंने कहा की उनका प्रयास रहेगा की कला विभाग के सभी विभाग आपस में सामंजस्य बना कर कार्य करें।

LEAVE A REPLY