सड़क निर्माण के चालू कार्यों हेतु रु 59 करोड़ 86 लाख 12 हजार की धनराशि आवंटित

0
418

झांसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 69 मार्गों के चालू कार्यों हेतु अवशेष धनराशि के सापेक्ष रू 59 करोड़ 86 लाख 12 हजार की धनराशि का आवंटन की गयी है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का सदुपयोग जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण दोयम दर्जे का बर्दाश्त नहीं होगा, कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
जनपद झांसी में मोंठ-भांडेर मार्ग अंतर्राज्यीय मार्ग है जो मोंठ से प्रारंभ होकर मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत भांडेर को जोड़ता जो 19.95 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति वर्ष 2018 में केंद्रीय मार्ग निधि के अंतर्गत प्राप्त हुई थी। अभी तक इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं रैप (रीकलेन्ड एसफॉल्ट पेवमेंट) का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए 490 लाख की धनराशि आवंटित की गई है।
केंद्रीय मार्ग निधि के अंतर्गत मोंठ-भांडेर मार्ग की जानकारी देते हुए बीएल सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि कार्य की भौतिक प्रगति 75% है। इस मार्ग पर रुपए 1275.25 लाख की धनराशि विगत वित्तीय वर्ष तक प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की जनपद झांसी में बेहद अधिक महत्ता है। शासन की प्राथमिकता तथा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने इस वित्तीय वर्ष में 490 लाख रुपए आवंटित करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस कार्य को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने बताया कि बेहद उच्च तकनीकी के माध्यम से केंद्रीय सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है और कार्य समय-सीमा अंतर्गत पूर्ण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY