कब्रिस्तान में युवक का कत्ल

आरोपियों ने खोद रखा था गढ्ढा, शव को दफनाने का प्रयास

0
338

झाँसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के जीवनशाह के कब्रिस्तान के पास एक युवक का हत्या कर दी गई। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित जीवनशाह के पास कब्रिस्तान में एक युवक की लाश गड्ढे पड़ी मिली थी। युवक का सिर पत्थरों से कुचला हुआ था। युवक की उम्र 25 से 26 साल के करीब है। युवक के पास एक बैग मिला है। उसमें कई सारे कपड़े रखे हुए हैं। बैग में कुछ पैसा भी रखा हुआ था। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को दफनाने का प्रयास किया है। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी शिवहरी मीना, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी आदि लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बताते हैं कि गुरुवार की शाम शराब पीने को लेकर युवकों के मध्य विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उक्त युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा कि युवक और उसके साथी कब्रिस्तान में आए होंगे और उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी आरोपियों ने पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। वह मुस्लिम समाज का है। शव मिलने के बाद आसपास क्षेत्र के लोगों को बुलाकर शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

सड़क हादसों में गई चार लोगों की जान

झाँसी। अलग- अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में रिटायर्ड रेल कर्मचारी समेत चार लोगों की जान चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बोलेरो और ट्रक भिड़े, दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत

शुक्रवार की सुबह एक बोलेरो कार झाँसी में गुरसरांय से पूंछ की ओर जा रही थी। जिसमें एक पुरुष और महिला सवार थे। कार जब एरच थाना क्षेत्र में चल रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। जानकारी होते ही एरच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एरच थाना प्रभारी के अनुसार मृतक का नाम देवेन्द्र सिंह यादव (33 ) निवासी जमोरी खुर्द थाना एट और मृतका नाम साधना पटेल (29) निवासी हरदोई जिला के रुप में शिनाख्त हुई है। मृतक और मृतका ललितपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात होना बताए जा रहे है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया।

सवारियों से भरी टैक्सी पलटी, रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत

विगत दिवस सवारियों से भरी टैक्सी झाँसी -ललितपुर मार्ग पर चल रही थी। टैक्सी जब मध्य प्रदेश के ओरछा थानान्तर्गत चकरपुर के पास गुजर रही थी। तभी वहां जा रहे डम्पर ने टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी ओमकार निवासी प्रेमनगर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटे की शादी के एक सप्ताह बाद पिता की सड़क हादसे में मौत

गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम भसनेह निवासी 55 वर्षीय वंसते आर्य के बेटे की 13 दिसम्बर को शादी थी। शादी के बाद 21 दिसम्बर को वंसते खेत पर गया था। जहां से वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के समीप लठवारा गांव जा रहे बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजनों उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY