झांसी। बड़ा बाजार व्यापार मण्डल के व्यापारियों की एक बैठक स्थानीय लॉज में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उप्र व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से व्यापारी नेता राजेश बिरथरे को बड़ा बाजार व्यापार मण्डल का अध्यक्ष, राजीव नगरिया को महामंत्री चुना गया। मूलचंद्र गंगवानी को सरंक्षक, राजेन्द्र साहू कोषाध्यक्ष, राजकुमार डेंगरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद अग्रवाल उपाध्यक्ष बनाए गए। संगठन मंत्री सुशील रावत, मंत्री हरीशंकर साहू, विजय बहादुर साहू, कमलेश अग्रवाल को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में रानू मित्तल, आलोक नीखरा, विनोद कुमार गुप्ता, नवीन प्रकाश दीवान, संतोष तिवारी, संजीव बनाए गए। इस दौरान उप्र व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाजारों में व्यापारी व ग्राहकों को मूलभूत सुुुुुुुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्यापार मण्डल प्रयास करता रहेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को संगठित कर उनके विकास के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर विकास गुप्ता, अमित साहू, अभिजीत जैन, मुकेश साहू, संजू नीखरा, मनोज अग्रवाल, राजू गुप्ता, पीयूष सेठ, वैभव मित्तल, प्रदीप साहू, पीके उपाध्याय, कमल सहगल, विष्णु गुप्ता, संजीव चौरसिया, महेश साहू, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अंकुर बट्टा ने किया और आभार व्यक्त संजीव द्वारा किया गया।