ताकि रोके जा सके महिलाओं व बच्‍चियों पर होने वाले अत्‍याचार

0
1097

झांसी। उत्‍तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचारों को किस प्रकार रोका जाए। आए दिन बच्चियों एवं महिलाओं के बलात्कार हो रहे हैं, जिसमें सभी महिलाओं ने एकमत होकर कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाने का प्रशिक्षण दिलवाया जाए। अध्यक्ष संजय पटवारी द्वारा इसको लेकर पूर्ण सहयोग देने बात कही। अध्यक्ष शालिनी गुरबख्‍शानी ने कहा कि हम महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र बना सकते हैं, जहां पर महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाएंगे ताकि वे अपनी आत्मरक्षा हेतु सशक्त बन पाए। दीपा छाबड़ा द्वारा कहा गया कि हम समय-समय पर ऐसी कार्यशाला का आयोजन भी करें, जिसमें महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कानून के बारे में पूर्ण जानकारी मिल सके ताकि महिला अपराधों में कमी आ सके। जल्द ही महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें लड़कियां महिलाएं छात्र कामकाजी महिलाएं ग्रहणी एवं जो भी अभिभावक अपनी बच्चियों को ट्रेनिंग दिलवा ना चाहे वह दिलवा सके। जल्द ही इस ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन महिमा जायसवाल द्वारा किया गया एवं आए हुए अतिथियों का आभार सीमा शर्मा द्वारा व्‍यक्‍त किया गया। इस मौके पर सविता पचौरी, गीता शर्मा, शोभा दुबे, सरिता सोनी, बबीता बरौनी, सविता विश्वकर्मा, ज्योति तहलियानी, उषा गुप्ता, दीप्ति सिंह, अल्पना उपाध्‍याय, शिल्पी सिंह, दीप्ति राठौर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY