जीतेन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष, आशीष पाण्डेय बने नगर मंत्री

0
670

झाँसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की झाँसी विभाग की नगर इकाइयों का वार्षिक नवीन पुनर्गठन हो रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री अजय यादव की उपस्थिति में प्रेम नगर इकाई का गठन किया गया।
इसमें जीतेन्द्र पाण्डेय नगर अध्यक्ष और आशीष पाण्डेय नगर मंत्री बनाये गए। अनुराग गाचले, प्रकाश एवं निहाल को नगर सह मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। अर्जुन एवं पुनीत को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट अभाविप आयाम के प्रमुख का दायित्व कादिर को दिया गया। विभाग संगठन मंत्री ने सभी नवीन दायित्व कार्यक्रतायों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की अभाविप के कार्यकर्ता का उदेश्य राष्ट्र पुनर्गठन का है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्तायों को सामाजिक सरोकार के कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अभाविप की कार्यनीति में किसी भी कार्यकर्ता को पद नहीं दिया जाता, दायित्व दिया जाता है। इसका तात्पर्य है की कार्यकर्ता की ये जिम्मेदारी है कि वह सामाजिक सेवा के कार्यों में सलग्न रहे। अभाविप तहसील संयोजक सौरभ बग्गम ने कहा की संगठन की कार्यप्रणाली बड़े और छोटे सभी को साथ लेकर चलने की है। संगठन के मार्ग निर्देशन में सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोभाव से सेवा कार्य में लगे रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रान्त उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, विभाग प्रमुख प्रसन्न जैन, प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख अजय शंकर तिवारी, विभाग संयोजक महेंद्र सिंह, विभाग सह संयोजक मनेन्द्र गौर महानगर अध्यक्ष डॉ श्रीहरी त्रिपाठी, महानगर मंत्री जया श्रीवास्तव, जिला संयोजक अर्चित सोनी, महानगर सह मंत्री जयदीप सोनी, महानगर मीडिया प्रभारी जयवर्धन मिश्रा, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

LEAVE A REPLY