सभा के बाद डिप्‍टी सीएम की उपस्‍थिति में भाजपा प्रत्‍याशी करेंगे 30 अप्रैल को नामांकन

0
57

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी अनुराग शर्मा द्वारा 29 अप्रैल को शुभ मुहूर्त वाला नामांकन किया गया। इसमें उनके प्रस्‍तावक हनुमंत सिंह रहे। अब 30 अप्रैल 2024 को विशाल नामांकन सभा के बाद भाजपा प्रत्‍याशी अनुराग शर्मा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्‍थिति में नामांकन करेंगे।

इससे पूर्व विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मा० केशव प्रसाद मौर्य के आगमन व भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने सदर बाजार मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकसित भारत और विकसित झांसी की संकल्प को साकार करने के लिए पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव कार्यालय झाँसी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता और लोकसभा संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बैठक कर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक की, जिसमें पांचों विधानसभाओं क्षेत्र कार्यकर्ता व समर्थकों को नामांकन सभा में लाने के लिए रणनीति बनाई गई। इसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई, बैठक में संचालन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक राजीव सिंह ने कहा कि जितनी मजबूत नींव, उतना ही मजबूत घर। इसी सोच के साथ आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। ये भाजपा ही है जिसने बहनों की बिजली, नल से जल, शौचालय, सस्ते गैस कनेक्शन जैसी अनेक रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा किया है।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मंडल प्रभारी संजीव तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक गुरनानी, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, धीरज अग्रवाल, अंकित साहू, दीपक जैन ,आकाश सिंह, दीपा साहू , आशीष, मोहित सोनकर, प्रशांत लाल, उमेश रैकवार, बंटी बुंदेला आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY