पेंशन अदालत का आयोजन कर निपटाए मामले

0
62

झांसी। वर्ष 2023 की द्वितीय पेंशन अदालत का आयोजन आज दिनांक 15.12.2023 को सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट झांसी में किया गया। मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मण्डल रेल प्रबधंक ने पेंशनरों की भुगतान से सम्बन्धित समस्याओं को तत्परता से निपटाने पर जोर दिया एवं पेंशन अदालत से लाभ लेने हेतु सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रेरित किया। अदालत में 39 प्रकरणों में से 30 का निस्तारण किया गया एवं अन्य प्रकरणों में कार्यवाही चल रही है जो कि शीघ्र निस्तारित कर दी जायेगी।
मण्डल रेल प्रबन्धक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 7वे पे कमीशन संशोधित पी.पी.ओ प्रदान किये एवं पेशन अदालत में प्राप्त प्रकरणो में एनईएफटी के माध्यम से रू. 2,51,477/- का भुगतान किया। वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी अधिकारयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये पेंशन अदालत में निस्तारण किये गये प्रकरणों के बारे में प्रकाश डाला और पेंशनरों को उचित सुझाव दिये।
पेशन अदालत में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक ख्‍सन्तोष कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी-। अरुण सिंह तोमर, सहायक कार्मिक अधिकारी-III लवी अब्राहम, सहायक मंडल वित्त प्रबन्धक महेंद्र नामदेव, सहायक मंडल अभियंता (मुख्य) अनिल शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओ का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार श्रीवास, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY