झाँसी में व्यापार और उद्योग की अपार संभावनाएं: सर्वेश कुमार

2021 में उद्योग और व्यापार का होगा विकास, कैलेंडर का हुआ विमोचन

0
532

झाँसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा आयोजित 2021 के अंतर्गत व्यापारिक संगोष्ठी एवं कैलेंडर का विमोचन, झाँसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित के मुख्य आतिथ्य में, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के अध्यक्षता में एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ
प्रारंभ में अतिथियों ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार दीक्षित ने 2021 के नए कैलेंडर का विमोचन करते हुए कहा कि झाँसी में व्यापार और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें हम किस तरह से और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इस पर विचार करते हुए 2021 में अपने उद्योग और व्यापार को बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि झाँसी में विकास की कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में झाँसी पर्यटन उद्योग एवं व्यापार का एक बड़ा सेंटर होगा, एवं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एक नया स्वरूप होगा, हम सबको अपना झाँसी के विकास में योगदान करना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि कोविड-19 के बाद अब व्यापार फिर से पटरी पर आने लगा है हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम व्यापार और उद्योग को बढ़ाने के लिए सरकार के सहयोग से अपने कदम बढ़ाए जिससे कि उद्योग और व्यापार में विकास हो सके एवं क्षेत्र का विकास हो, गोष्टी में जिला कोषाध्यक्ष सुनील आडवाणी ने 2020 की प्रगति आख्या एवं 2021 में संभावित होने वाले योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना ,प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, विनोद साहू, दीपक गुप्ता, प्रमोद बंसल, दीपक अग्रवाल, आलोक जैन, लक्ष्मण दास रामानी, विनोद लिखधारी, आशीष मोदी, रचना अरोरा, संदीप मोदी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर व्यापारी नेता पंकज शुक्ला मधु का निरंजन दादा अनुज नीखरा, चौधरी साहिल, मृत्युंजय तिवारी ,अजय चड्ढा, प्रिंस भुसारी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ एवं आभार सोनू परवानी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY