प्रतियोगिता से बच्चों के मन मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार होता है : रवि शर्मा

पतंग प्रतियोगिता साहिल खान ने जीती

0
1063

झाँसी। स्व विवेक निरंजन स्मृति में विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक फ्रेंड्स वॉलीबाल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आज पतंग प्रतियोगिता (ऊँची उड़ान) का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान में किया गया। कार्यक्रम में रवि शर्मा सदर विधायक के मुख्यातिथ्य एवं श्रीमती रमा आर पी निरंजन की अध्यक्षता में, डॉक्टर प्रताप सिंह सेवानिवृृत्त (ए.डी. हेल्थ,) ब्रजेन्द्र यादव, अवधेश निरंजन, सरदार कृष्णपाल सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुयी।
मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने कहा कि पतंग प्रतियोगिता जैसे खेल खत्म होते जा रहे है। विवेक फाउंडेशन प्रति वर्ष इस प्रतियोगिता को कराकर कुछ हद तक जिंदा रखे है। ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों के मन मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार होता है। अध्यक्षता करते हुए श्रीमती रमा आरपी निरंजन ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चो को अपनी क्षमता का पता चलता है। ये खेल बच्चों और युवाओं के लिए उनकी प्रगति का प्रतीक है। सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया। उक्त प्रतियोगिता में 13 इंटर कॉलेजों के 70 से अधिक प्रतिभगियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सात चरणों किया गया एवं उसके बाद फाइनल का परिणाम आया, जिसमें साहिल खान, अंशुल कुमार एवं अंश साहू क्रमश: प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किये गये। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉक्टर संतोष भार्गव, निर्भय प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, सौरभ निरंजन, अजय यादव, पंकज तिवारी, संजीव नायक, रामशंकर निरंजन, आशिक अली ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जगदीश रायकवार, हैदर अली, रोहित कनोजिया, शालू सिद्दीकी रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने एवं आभार विवेक फेंड्स वॉलीबाल एकेडमी के सचिव राजेश पटेल ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY