निरीक्षण में नगर आयुक्‍त को मिलीं खामियां और गंदगी

0
651

झाँसी। नगर आयुक्त द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चित्रा चौराहे से सीपरी होते हए नन्दनपुरा आवास विकास तक भ्रमण किया गया। सीपरी बजार से समस्त क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक पायी गई। डम्पिंग स्थलों से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों/वाहनों द्वारा कूड़े का उठान करते पाये गये। वार्ड नं0 17 आवास विकास स्थित पार्क का निरीक्षण किया गया। उक्त पार्क की साफ-सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं पार्क में लगे उपकरणों आदि का अनुरक्षण कार्य हेतु रिलायन्स जियो इन्फोकॉम लि0 को अनुबन्धित किया गया। उक्त पार्क में जगह-जगह कूडा एव गन्दगी पायी गयी। पार्क में लगे पेड़ पौधों में पानी की सिंचाई न होने के कारण सम्पूर्ण पार्क में पाधा एव मैदान सूखा पाया गया। पार्क में लगी समस्त लाइटें खराब पायी गयी।
क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि उक्त पार्क में जियो कम्पनी का कोई भी व्यक्ति नही आता है और न ही कोई रखरखाव किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त पार्क में कोई गार्ड तैनात नही होने के कारण किसी कबाड़ी द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को उक्त पार्क की साफ-सफाई कराने एवं वहां कबाड़ी को तत्काल हटवाया जाने के निर्देश दिये गये। सीपरी बाजार कलारी के समीप कूड़ा पड़ा पाया गया उसे तत्काल उठवाये जाने के निर्देश दिये गये। मसीहागंज साहनी बिहार कालोनी के अन्दर जाने वाली सड़क में जगह-जगह गडढे पाये गये। उक्त स्थल पर पेंच मरम्मत कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये। साहनी बिहार स्थित पार्क का निरीक्षण किया गया। उक्त पार्क के मैनगेट पर लगे दोनों रोलर गेट जाम थे जिस कारण पार्क के अन्दर जाने में काफी परेशानी हो रही है। उक्त पार्क में जगह-जगह कडा एवं गन्दगी पायी गयी। पार्क में लगे कूड़े के डस्टबिन कूड़े से भरे हुए एवं जलेे पाये गये। सम्पूर्ण पार्क के पेड़ पौधे सूखे पाये गये पार्क में लगी लाइटें खराब पायी गयी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी/जोनल सेनेटरी आफीसर को निर्देश दिये गये कि उक्त सड़क के दोनों तरफ स्पेस मून सिटी तक समस्त कूड़े के ढेरों को नगर निगम बड़े वाहनों से प्रतिदिन सांयकाल के समय लगातार उठवाया जाये। उक्त क्षेत्र की सम्पूर्ण साफ-सफाई कार्य प्रत्येक दशा में तीन दिवस के अन्दर पूर्ण कराकर अवगत कराया जाये। निरीक्षण के दौरान एल एन सिंह मुख्य अभियन्ता, डा0 विनीत कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, रविचन्द्र निरंजन जोनल सेनेटरी ऑफीसर, अनूप साहू एवं लालबहादुर क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY