श्रेष्‍ठ कार्य पर रेलकर्मचारियों को मिला प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार 2019-20

0
473

झाँसी। मंडल रेल प्रबंधक के सभाकक्ष में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक महेंद्र नाथ ओझा द्वारा विडियो-कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झाँसी मंडल से वर्ष 2019-20 के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले चयनित कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित द्वारा किया गया। झाँसी मंडल से पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में राजेंद्र कुमार वर्मा मुख्य आरक्षण निरीक्षक, सुशील शैलेश अग्रवाल खानपान निरीक्षक, साजिद अनवर उप मुख्य टिकट निरीक्षक, अवधेश सक्सेना प्रधान पार्सल लिपिक ग्वालियर, पुत्तु लाल रजक उप मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर, नवल किशोरे पांचाल उप मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर, ऋषि शर्मा पार्सल पोर्टर ग्वालियर, श्रीमती अनीता भटनागर वाणिज्य निरीक्षक, नारायण दास कुशवाहा मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक एवं अनिल कुमार शर्मा पार्सल क्लर्क को नकद पुरस्कार र.1000/- सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त समूह पुरस्कार वर्ग में पुरस्कृत किये गए कर्मचारियों में राजीव गुप्ता जनपरीवाद निरीक्षक, महेंद्र सिंह पटेल उप मुख्य टिकट निरीक्षक एवं धर्मेन्द्र राजीव बोहरे उप मुख्य टिकट निरीक्षक शामिल रहे। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा विशेष रूप से वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी के दौरान उत्तर मध्य रेलवे द्वारा माल भाड़ा आय में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए झाँसी मंडल के अधिकारियों एवं कम्रचारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY