महिला सशक्तिकरण पर हुई कार्यशाला

0
891

झाँसी। रेल सुरक्षा बल झाँसी मंडल द्वारा रेल कारखाना झाँसी के सभागार में महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के प्रति रेलवे यात्रा के दौरान अपराधों, उनके निराकरण और महिलाओं का सशक्त बनाने पर वक्ताओं द्वारा व्याख्यान दिए गए।
वक्ताओं ने कार्य स्थल व सामान्य जीवन में महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता के साथ ही उनको सामाजिक जीवन में बराबरी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा द्वारा रेल सुरक्षा बल में महिलाओं के द्वारा पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाली महिलाओं को उत्साहवर्धन किया। विषम परिस्थितियों में अच्छे कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बुविवि की प्रोफेसर सुश्री नेहा मिश्रा, सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर घनश्याम मीणा, डा. हरीशंकर वर्मा, श्रीमती स्वेता शर्मा, निरीक्षक राजीव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY