महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़खानी पर भाजपा में रोष

राष्‍ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन

0
88

झांसी। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के रोड शो में भारत मां के वीर सपूत महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा के साथ सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा छेड़छाड़ की गई और उनकी प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ भी की गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी व उप्र के मुख्‍यमंत्री के प्रति अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार के नेतृत्व में भाजपाईयों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सम्‍बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते हुए जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा प्रधानमंत्री की दिवंगत मां की प्रति अमर्यदित शब्दों का प्रयोग किया जाना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाना। ठीक नहीं है, इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपनी धर्मपत्नी डिंपल यादव के साथ मौजूद रहे। भारत के महान सपूत महाराणा प्रताप, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, उनकी स्वर्गीय मां और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस कृत्‍य के लिए सपा प्रमुख के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और सपा मुखिया को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, निशांत शुक्ला, उज्जवल देवघर, प्रमोद कुशवाहा, चित्रा सिंह, कुसुम कुशवाहा, संजीव पटेरिया, हेमंत गुप्ता, सुरेश मनकानी, रवि राजपूत, दीपक त्रिपाठी, मिथलेश साहू, कपिल बरसानिया आदि उपस्थित रहे। जानकारी प्रियांशु डे जिला मीडिया प्रभारी लोकसभा मीडिया प्रमुख भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी ने दी।

LEAVE A REPLY