बच्‍चों की हुई बल्‍ले-बल्‍ले, स्‍कूल बैग के साथ मिला खाने का सामान

बच्चों को सामान वितरण के साथ किया महिलाओं को सम्मानित

0
826

झांसी। समर्पण सेवा समिति द्वारा सखी पुरा बस्ती में मदर्स डे के उपलक्ष्य में बस्ती के बच्चों को स्कूल बैग, बोतल, बॉक्स, छाता और खाने पीने का सामान वितरित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा समर्पण सेवा समिति की महिला सदस्यों को जो घर और संस्था दोनों जगह पूरा सहयोग करती हैं। उनको सम्मानित किया गया।
सामान पाकर बच्‍चों की तो बल्‍लेे बल्‍ले हो गई, उनको स्‍कूल बैग के साथ टिफिन, छाता ही नहीं मिला, खाने पीने का सामान भी मिला। ऐसेे में उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। अतिथियों श्रीमती कमली सिंह पारीछा, श्रीमती संजना पटवारी, श्रीमती शोभा मिश्रा, संजय पटवारी व बाल संरक्षक अधिकारी अभिषेक मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ कर महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। उसके बाद बच्‍चों और उनके परिजनों को सामान का वितरण किया गया। कार्यक्रम की रुपरेखा अध्यक्ष अपर्णा दुबे ने बताई और संस्था के कार्यों में सहयोग करने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर नवीन मल्होत्रा, आराधना आनन्दानी, सारिका मल्होत्रा, अनुराग पंजवानी, राहुल मल्होत्रा, तनमय, गगन तिवारी, पवन मल्होत्रा, दीप्ती कपूर, आशी दुबे आदि मौजूद रहे। अंत में सचिव ज्योति मल्होत्रा ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY